
dispute : माता-पिता की कलह बेटी पर पड़ी भारी , ससुराल पक्ष ने किया बेघर
पुलिस अधीक्षक (Superintendent of police)से गुहार लगाने पहुंची बेटी हुई अचेत
अजमेर. पति-पत्नी के बीच तेरह साल से चल रहा विवाद (dispute)अब विवाहित बेटी की गृहस्थी को बिगाड़ रहा है। बेटी के ससुराल पक्ष ने उसे बेघर करते हुए माता-पिता के बीच चल रहे विवाद को निपटाने के बाद ही आने की चेतावनी दी है। ससुराल से निकाले जाने के बाद मंगलवार को विवाहिता पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के समक्ष गुहार लगाने पहुंची, जहां अपनी बात रखने के बाद रोते हुए वह अचेत हो गई।
Read More : crime file :नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से बलात्कार,पढें Crime से जुड़ी और भी खबरें
चन्दवरदायी नगर कच्ची बस्ती में मामा रमेशचन्द के साथ रह रही संजू ने बताया कि 13 साल से माता-पिता में पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह और छोटी बहन मां के साथ मामा के घर रह रही हैं, जबकि उनका भाई पिता हीरालाल के साथ में मारवाड़ जंक्शन में रह रहा है। मामा ने उनका लालन-पालन किया। मामा ने 5 अक्टूबर 2017 को उसका पाली रायपुर में चन्दावल निवासी चेतन के साथ विवाह किया। विवाह के बाद पिता हीरालाल लगातार ससुराल में आकर भडक़ाते हैं। उसने आरोप लगाया कि पिता हीरालाल फर्जी दस्तावेज दिखाकर उसे नाबालिग बताकर उन्हें परेशान करता है। इससे परेशान ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने माता-पिता के बीच फैसला होने के बाद ही घर में दाखिल होने की बात कही। पीडि़़ता का कहना है कि वह बालिग है। उसके पिता जो दस्तावेज दिखा रहे हैं वह फर्जी है।
पहले शादी रुकवाई
पीडि़ता के मामा रमेशचन्द ने बताया कि उसने संजू का विवाह पहले सर्वधर्म सम्मेलन में करना चाहा, लेकिन यहां पर भी बहनोई हीरालाल ने आकर हंगामा कर दिया। इस पर सम्मेलन में शादी नहीं हो सकी। इसके बाद उसने 5 अक्टूबर 2017 को उसका विवाह करा दिया, लेकिन अब हीरालाल बेटी के ससुराल में जाकर परेशान कर रहा है।
चाहता है छुटकारा
संतोष देवी ने बताया कि उसका पति हीरालाल उससे छुटकारा चाहता है। दोनों 12-13 साल से अलग रह रहे हैं। कोर्ट ने उसको भरण-पोषण के आदेश दिए थे, लेकिन आज दिन तक उसे मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। जिम्मेदारियों से बचने के लिए वह उससे छुटकारा चाहता है।
Read More: लूट की विदेशी मुद्रा से गोवा में उड़ाई मौज
Published on:
17 Jul 2019 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
