12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: अजमेर की आनासागर झील में अब सूर्यास्त के बाद भी चलेगा डबल डेकर क्रूज

Ajmer Anasagar Lake: आनासागर झील में अब सूर्यास्त के बाद भी डबल डेकर क्रूज चल सकेगा। परिवहन विभाग ने जिला स्तरीय झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक में हुए फैसले के बाद क्रूज के संचालन की अवधि बढ़ा दी।

2 min read
Google source verification
Anasagar Lake of Ajmer

Ajmer News: अजमेर की आनासागर झील में अब सूर्यास्त के बाद भी डबल डेकर क्रूज चल सकेगा। परिवहन विभाग ने जिला स्तरीय झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक में हुए फैसले के बाद गुरुवार को क्रूज के संचालन की अवधि बढ़ा दी। अब रात्रि 11 बजे तक ई-क्रूज का संचालन किया जा सकेगा।

नगर जिला परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने जिला कलक्टर को 7 अगस्त व 8 नवम्बर को लिखे पत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झील में संचालित डबल डेकर क्रूज संचालन की समयावधि रात्रि 11 बजे तक करने का अनुरोध किया था।

समिति ने दी मंजूरी

प्रकरण में 25 नवम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक में क्रूज बोट के संचालन की अवधि को रात्रि 11 बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि अभी तक क्रूज संचालन शाम 6 बजे या सूर्यास्त तक ही संचालित किया जा रहा था।

परिवहन विभाग ने भी क्रूज बोट लाइसेंस में संचालन की अवधि रात्रि 11 बजे तक की निर्धारित कर दी है। राज्य झील विकास प्राधिकरण जयपुर ने 16 दिसम्बर 2022 को आनासागर झील में डबल डेकर क्रूज बोट संचालन की अनुमति प्रदान की थी। जिस पर परिवहन विभाग द्वारा क्रूज बोट को 25 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2025 तक के लिए लाइसेंस दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Govt: भजनलाल सरकार पेश करेगी एक साल का लेखा-जोखा, नई भर्तियों की मिलेगी सौगात

शाम का लुत्फ नहीं उठा पा रहे थे लोग

शाम 6 बजे बाद क्रूज संचालन नहीं होने से स्थानीय लोगों सहित पर्यटक झील से सूर्यास्त का नजारा व उसके बाद का लुत्फ नहीं ले पा रहे थे। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निगम प्रशासन ने जिला कलक्टर से ई-क्रूज के संचालन की समयावधि बढ़ाने का अनुरोध किया था।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में बनेगी सस्ती बिजली, सरकार यहां बनाने जा रही 4 सोलर पार्क; तिजोरी में आएंगे 5 हजार करोड़