
drug dealer in ajmer
रक्तिम तिवारी/अजमेर.
शहर में अवैध तरीके से मादक पदार्थों (drugs) की खेप पहुंचना जारी है। कोतवाली थाना इलाके में सवाईमाधोपुर (sawai modhopur) क्षेत्र निवासी व्यक्ति को 8.88 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। लेकिन मामले की तफ्तीश सिविल लाइंस थाना कर रही है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार खड्डा कॉलोनी सवाईमाधोपुर निवासी सलीम (salim) पुत्र मोहम्मद हुसैन अजमेर आया था। वह श्रीटाकीज के पास एक गेस्ट (guest house) में रुका था। उसके पास मादक पदार्थ (drugs) की सूचना मिली। पुलिसकर्मियों (police cops) की तलाशी में सलीम के पास 8.88 मिली ग्राम की स्मैक मिली। पूछताछ में वह हड़बड़ा गया। पुलिस ने उसे तत्काल पकड़ (police crrest) लिया। इसकी उम्र करीब 50 साल बताई गई है।
चोरी-छिपे पहुंच रही खेप
शहर में चोरी-छिपे मादक पदार्थों की खेप (drug deal) पहुंचना जारी है। दरगाह इलाके (dargah area) में आमाबाव तालाब (pond), जालियान कब्रिस्तान (graveyard) और आसपास के इलाकों में नशे के कारोबारी (drug dealers) सक्रिय हैं। अफीम, स्मैक (smack), ब्राउन शुगर (brown sugar) और अन्य मादक पदार्थों का कारोबार हो रहा है।
बन रहा है उड़ता पंजाब...
शहर (urban area)और ग्रामीण इलाके (rural area) में नशे का कारोबार धीरे-धीरे पैर पसार चुका है। अजमेर धीरे-धीरे उड़ता पंजाब (udta punjab ) बनने की ओर अग्रसर है। यहां कई नाबालिग (minors) और नौजवान (youth) मादक पदार्थों की जकड़ (drug edict) में है। खानाबदोश बच्चे व्हाइटनर सूंघते देखे जा सकते हैं। बाल कल्याण संरक्षण आयोग (child welfare protection commission) की पूर्व अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी (manan chaturvedi) ने अजमेर का दौरा कर ऐसे बच्चों को चिन्हित भी किया था।
Published on:
8 Sep 2019, 8:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.