30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Entrance Exam: पीटीईटी-बीएसटीसी-2020 पर है सबकी नजर
Play video

Entrance Exam: पीटीईटी-बीएसटीसी-2020 पर है सबकी नजर

पीटीईटी और बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा-2020 को लेकर जल्द जयपुर में बैठक होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Nov 2019, 7:14 AM IST

अजमेर. अगले वर्ष होने वाले प्री. टीचर एज्यूकेशन (PTET) और बीएसटीसी (BSTC) प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द जयपुर में बैठक होगी। इसमें परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी (Nodal agency) तय होगी।

Read More: एमडी ने दिए बिजली चोरों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

प्रदेश में प्रतिवर्ष दो बीएड बीएड (b.a.b.ed cpurse) सहित चार वर्षीय बीएससी बीएड (b.sc b.ed course) और बीए बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्री. टीचर एज्यूकेशन टेस्ट का आयोजन होता है। इसी तरह बीएसटीसी संस्थानों में दाखिलों के लिए प्रवेश पूर्व परीक्षा कराई जाती है। इसके लिए सरकार किसी विश्वविद्यालय (university) अथवा कॉलेज (college) को नोडल एजेंसी बनाती है।

Read More: Net-jrf exam: नेट-जेआरएफ परीक्षा के प्रवेश पत्र अपलोड

सत्र 2019-20 में दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीएससी-बीए बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए बीकानेर के राजकीय डूंगर कॉलेज (dungar college) ने परीक्षा कराई थी। जबकि बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभाग (education dept) ने किया था। अब सत्र 2020-21 के लिए दोनों परीक्षा कराई जानी है।

Read More: MDSU: विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार

जयपुर में होगी बैठक

पीटीईटी और बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा-2020 को लेकर जल्द जयपुर में बैठक होगी। इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasara), उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी (bhanwar singh bhati)सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में दोनों परीक्षाओं (entrance exams) के आयोजन सहित नोडल एजेंसी का निर्धारण होगा।

Read More: मकान निर्माण के लिए खोदे गए बेसमेंट के कारण पड़ोसी का मकान ढहा

यह भी दावेदार…
अजमेर से सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय (spc-gca) और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) भी दोनों परीक्षाओं के लिए दावेदारी रख सकती हैं। विश्वविद्यालय ने 1992-93 के अलावा 1998-99, 2005 से 2007 और 2015, 2017 और 2018 में पीटीईटी, 2007, 2016 में बीएसटीसी और सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय ने 2010 से 2013 तक बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा कराई है।

Read More: RPSC: हो जाएं तैयार, वरिष्ठ अध्यापक काउंसलिंग 18 से