31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud: पहले बना उसके पिता का दोस्त, फिर लगाई 1 लाख की चपत

बैंक में उसका मोबाइल नंबर भी खाते से जुड़ा है। इसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Jan 2020, 6:12 PM IST

fraud in ajmer

fraud in ajmer

अजमेर. शहर में ठगी का सिलसिला लगातार जारी है। अलवर गेट निवासी व्यक्ति के खाते (bank account) से 1 लाख रुपए निकल गए। पीडि़त ने अलवर गेट थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More: Accident: सिटी बस के टायर ने कुचला कंडक्टर को, हुई दर्दनाक मौत

गौरव कुमार बैरवा पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात ठग ने उसे मोबाइल पर कॉल किया। ठग (caller) ने खुद को पिता का पुराना दोस्त बताया। साथ ही कर्ज की राशि वापस लौटाने की बात कहते हुए बैंक एकाउन्ट (bank account) नंबर और जानकारी देने को कहा। उसने ठग को पिताजी का मित्र समझते हुए बैंक डिटेल (bank detail) बता दी।

Read More: आरपीएससी : घोषणा कर भूल गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू करना

यह जानकारी शेयर करने के बाद उसके खाते से 1 लाख रुपए निकल गए। बैंक में उसका मोबाइल नंबर (mobile number) भी खाते से जुड़ा है। इसकी सूचना उसे मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त हुई।

Read More: Police: सीएम के कहने पर पुलिस हुई एक्टिव, अब रहेगी इन पर नजर...

बीते साल यह हुई ठगी की वारदात...
-8 अगस्त को एआरजी सिटी निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से 28 हजार रुपए निकल गए।
-31 दिसंबर को गुरुग्राम से अजमेर के लिए वॉल्वो का टिकट बुक कराने पर युवती के खाते से ठगों ने निकाल लिए थे 1 लाख रुपए
-16 सितंबर कुम्हार मोहल्ला निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने डेबिट कार्ड से 26 हजार रुपए निकाल लिए।

Read More: Global Warming: मौसम में जून तक लगातार दिखेंगे बदलाव

पत्रिका अलर्ट
-अंजान व्यक्ति को नहीं बताएं बैंक एकाउन्ट, पिन और ओटीपी नंबर
-मोबाइल या लैंडलाइन पर फर्जी कॉल आने पर नहीं करें बातचीत
-खाते या अन्य व्यक्तिगत जानकारियां शेयर नहीं करें। -तत्काल पुलिस को दें जानकारी

Read More: Crime in Ajmer:अजमेर के दरगाह इलाके में चलता है यह काला कारोबार