30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News -UPSC : यूपीएसी की तैयारी के लिए अजमेर में मिलेगी मुफ्त कोचिंग

AJMER NEWS: राज्य के मुस्लिम छात्रों के लिए खुशखबरी है। सेंट्रल हज कमेटी के मुम्बई स्थित मुख्यालय की तर्ज पर राजस्थान के मुस्लिम प्रतिभागियों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। दरगाह कमेटी के ख्वाजा मॉडल स्कूल में यह सुविधा जल्द शुरू होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 20 Jul 2019, 3:36 AM IST

अजमेर. सिविल सेवा परीक्षा (UPSC NEWS) देने वाले राज्य के मुस्लिम प्रतिभागियों को अजमेर में मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाएगी। दरगाह कमेटी (DARGAH COMMITTE) के सिविल लाइंस में चल रहे ख्वाजा मॉडल स्कूल में यह सुविधा शीघ्र शुरू होगी। इस संबंध में शुक्रवार को सेंट्रल हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद अजमेर आए। उन्होंने दरगाह कमेटी से इस संबंध में जानकारी ली है।

READ MORE : लंच नहीं करते, फास्ट फूड से दूरी

दरगाह कमेटी सदर अमीन पठान ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी के मुम्बई स्थित मुख्यालय में सिविल सेवा (UPSC NEWS) के मुस्लिम प्रतिभागियों को पिछले सात साल से कोचिंग दी जा रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलाल मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की इच्छा है कि सभी राज्यों में इस तरह की व्यवस्था की जाए। दरगाह कमेटी (DARGAH COMMITTE) ने इस संबंध में प्रस्ताव बना कर भेजा। इसके सकारात्मक संकेत मिले हैं, जल्द ही अजमेर में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। पठान ने बताया कि कोचिंग के साथ प्रतिभागियों के रहने और खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। कोचिंग के लिए चयन से पहले प्रतिभागियों का एक टेस्ट होगा। उसमें उत्तीर्ण होने के बाद ही कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान राज्य हज कमेटी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष बनने के बाद ही सिविल सेवा प्रतिभागियों को अजमेर में मुफ्त कोचिंग दिए जाने की इच्छा व्यक्त कर दी थी। हाल ही भारत की हज कमेटी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा था जिसमें देशभर के हज हाउसों में यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा शुरू करने की मांग रखी गई। इसे मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है।