29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer Dargah News : ख्वाजा साहब के दर पर मुफ्त में बंट रही बिजली

Ajmer News-Dargah : विश्वप्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में की जा रही बिजली चोरी, बिल भर रही दरगाह कमेटी, 12 खादिमों ने अवैध रूप से ले रखे हैं कनेक्शन, दरगाह कमेटी को लाखों रुपए का चूना, कमेटी की मिलीभगत से नहीं किया जा सकता इनकार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 17 Jul 2019, 6:05 AM IST

free-electricity-distribute-in-dargah-khwaja-saheb

Ajmer Dargah News : ख्वाजा साहब के दर पर मुफ्त में बंट रही बिजली

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह (ajmer dargah) में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर दरगाह कमेटी (dargah committee) को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है। दरगाह में पिछले काफी समय से यह खेल चल रहा है, लेकिन दरगाह कमेटी को इसकी भनक तक नहीं लगी। हाल ही कमेटी को शिकायत मिलने पर इसकी जांच कराई गई तो बड़ा खुलासा हुआ। दरगाह कमेटी की विद्युत लाइन से 12 खादिम और एक दरगाह कमेटी कर्मचारी को अवैध रूप से बिजली बांटी जा रही है।

READ MORE : आखिर दरगाह में जायरीन को मिलने लगा शुद्ध पानी

गरीब नवाज की दरगाह (ajmer dargah) में विभिन्न स्थानों पर बिजली की व्यवस्था पर दरगाह कमेटी लाखों रुपए खर्च कर रही है। यहां तक कि आस्ताना में एक सैकंड के लिए भी लाइट नहीं जाए, इसके लिए इमरजेंसी लाइन की भी व्यवस्था कर रखी है। इसी इमरजेंसी लाइन में से ही ज्यादातर लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने स्थाई विद्युत लाइन में से भी अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं और मुफ्त की बिजली जला रहे हैं। हाल ही दरगाह नाजिम (dargah nazim) को इस आशय की एक शिकायत प्राप्त हुई। इसमें बताया गया है कि किस तरह दरगाह कमेटी की मिलीभगत से मुफ्त में बिजली बांटी जा रही है। इसके बाद हरकत में आई दरगाह कमेटी ने जांच शुरू की है।

READ MORE : विश्व प्रसिद्ध इस दरगाह का संगमरमर से बना मॉडल जायरीन को करेगा आकर्षित
इनका कहना है...

मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल 12 खादिम और एक दरगाह कमेटी कर्मचारी की ओर से इमरजेंसी लाइन में कनेक्शन लिए जाने की जानकारी मिली है। कुछ ने स्थाई विद्युत लाइन में से भी अवैध रूप से कनेक्शन ले रखा है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- शकील अहमद, दरगाह नाजिम