11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : करीब 1000 सरकारी कर्मिकों को मिला प्रमोशन, 828 नायब बने तहसीलदार

Good News : राजस्थान लोक सेवा आयोग में 27 मार्च को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी स्तर के कार्मिकों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Good News Nearly 1000 Rajasthan Personnel Got Promotion 828 Nayab became Tehsildar

Good News : राजस्थान लोक सेवा आयोग में 27 मार्च को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी स्तर के कार्मिकों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किया गया।

37 कार्मिक अनुसूचित क्षेत्र से हुए पदोन्नत

राजस्व मंडल प्रशासन की ओर से जारी आदेशानुसार यह पदोन्नति 2016-17 से 2024-25 के तहत विविध वर्षों में रिव्यू एवं रेग्युलर डीपीसी के तहत की गई हैं। डीपीसी में 940 कार्मिक गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं 37 कार्मिक अनुसूचित क्षेत्र से पदोन्नत किए गए।

यह भी पढ़ें :Give Up Campaign : अपात्रों को मिला एक और मौका, खाद्य विभाग ने बढ़ाई अंतिम डेट

रिव्यू डीपीसी से किया पदोन्नत

आदेशानुसार नायब तहसीलदार से तहसीलदार के पद पर वर्ष 2016-17 के तहत 177, 2017-18 के तहत 172 , 2018-19 में 32, 2019- 20 में 70, 2020-21 में 20, 2021-22 में 98 व वर्ष 2023-24 के तहत 259 कार्मिकों को रिव्यू डीपीसी से पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार नियमित डीपीसी वर्ष 2024-25 के तहत 122 नायब तहसीलदारों जबकि 20 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार बनाया गया है। 7 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को वर्ष 2023-24 के तहत पदोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें :झुंझुनूं से मंडावा-फतेहपुर तक बिछाई जाए रेल लाइन, लोकसभा में सांसद बृजेंद्र ओला की मांग

कामकाज होगा सुगम

इन पदोन्नतियों से प्रदेश में तहसीलदार के रिक्त पदों को भरे जाने से राजस्व विभाग के दायित्वों को और गति मिलेगी और कामकाज तेजी से होगा। पदोन्नत तहसीलदारों को फिलहाल मौजूदा कार्यालयों में ही कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व मंडल प्रशासन स्तर से इनके पदस्थापन आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :Summer Vacation : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कब से होगा ग्रीष्मावकाश, जानें