इतना ही नहीं, गलत जानकारी देने और प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप में ऐसे अभ्यर्थियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और यदि वे अपात्र हैं, तो निर्धारित तिथि से पहले आवेदन वापस लें।