
jasol tragedy
अजमेर. बाड़मेर जिले के जसोल गांव की दुखांतिका का दर्द अजमेर के प्रताप नगर व परबतसर (नागौर) के मायापुर तक पहुंच चुका है। दुखांतिका में 65 वर्षीय मालसिंह भी हादसे का शिकार हुए। वे रविवार को कथावाचक मुरलीधर से राम कथा सुनने अजमेर से जसोल गए थे।
लोहाखान प्रताप नगर के वार्ड 47 के पार्षद राजेन्द्रसिंह ने बताया कि प्रताप नगर निवासी मालसिंह पुत्र उम्मेद सिंह जसोल दुखांतिका का शिकार हुए। पुलिस की सूचना पर मालसिंह का परिवार रात में बालोतरा रवाना हो गया। उन्होंने बताया कि मालसिंह के एक पुत्र व पुत्री है।
Read More : ग्लैमरस जिंदगी जीता था आनंदपाल, ऐसे आया था अपराध की दुनिया में
एंगल गिरने व करंट से हुई
पार्षद राठौड़ ने बताया कि परिजन से बातचीत में सामने आया कि पांडाल में सिर पर एंगल गिरने,व करंट लगने से मालसिंह की मृत्यु हुई। परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मालसिंह के शव को सीधे पैतृक गांव मायापुर ले गए जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Published on:
25 Jun 2019 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
