30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घंटे मयखानों में छलकते हैं जाम, बेखौफ करते हैं यह गंदा काम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Dec 2018, 9:53 AM IST

liquor shops open in ajmer

liquor shops open in ajmer

अजमेर.

शहर में रात 8 बजे बाद भी मयखाने खुले रहते हैं। शराब ठेकेदार और लोग खुलेआम गंदी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहे। इसी तरह रात 8 बजे खुले रहने वाले शराब के ठेकों पर बीती रात उपखण्ड अधिकारी अंजलि राजोरिया ने छापा मार कार्रवाई की। राजोरिया को कई शराब के ठेके खुले मिले। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को मामले की सूचना देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

राउंड पर निकली थी राजोरिया

देर रात उपखंड अधिकारी रााजोरिया राउंड पर निकली। इस दौरान आदर्शनगर शालीमार कॉलोनी और कुन्दन नगर मिलिट्री केन्ट के सामने रात 8 बजे बाद शराब की दुकान खुली मिली। उन्होंने दुकान संचालक को तलब करते हुए आबकारी विभाग को सूचना दे दी। मामले में आबकारी विभाग की टीम पहुंची व संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

नहीं करते परवाह

शराब बेचने वाले ठेकेदार-विक्रेता पुलिस, आबकारी विभाग की परवाह नहीं करते। शहर में स्टेशन रोड, वैशाली नगर, आदर्श नगर, बस स्टैंड से लेकर ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां रात में सभी दुकानें बंद मिलती हों। तकरीबन सभी इलाकों में शराब की दुकानें चोरी-छिपे खुलती हैं। लोग खुलेआम जाम छलकाते हैं। कहीं-कहीं तो चोर खिड़कियों से शराब बेची जाती है। कहीं-कहीं खुलेआम बाल्टियों में शराब परोसी जाती है।