30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Local bodies : ब्यावर, पुष्कर और नसीराबाद के वार्डों की तस्वीर हुई साफ

- जिला कलक्टर ने निकाली वार्डो के आरक्षण की लॉटरी- नवम्बर में होने है तीनों नगर निकाय में चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 18 Sep 2019, 1:35 PM IST

Local bodies : ब्यावर, पुष्कर और नसीराबाद के वार्डों की तस्वीर हुई साफ

Local bodies : ब्यावर, पुष्कर और नसीराबाद के वार्डों की तस्वीर हुई साफ

अजमेर. ब्यावर (Beawar) नगर परिषद, पुष्कर (Pushkar ) और नसीराबाद ( Nasirabad) नगर पालिका में वार्डो के आरक्षण की स्थिति बुधवार को साफ हो गई। जिला कलक्टर ने वार्डो में आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। तीनों नगर निकाय में नवम्बर माह में चुनाव होंगे।

जिला कलक्टर सभागार में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा (District Collector Vishwa Mohan Sharma)ने ब्यावर नगर निगम, पुष्कर नगर पालिका और नसीराबाद नगर पालिका में वार्डो के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के दौरान पुष्कर विधायक सुरेश रावत, शहर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा आदि उपस्थित रहे। सबसे पहले ब्यावर, पुष्कर और अंत में नसीराबाद नगर पालिका के वार्डो की लॉटरी निकाली गई।


ब्यावर नगर परिषद (Beawar nagar parishad) में वार्डो के आरक्षण की स्थिति

कुल 60 वार्ड, अनुसूचित जाति के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13, और सामान्य 35 वार्ड है।
- अनुसूचित जाति महिला वर्ग के वार्ड - 22, 21, 10 और 54

- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड - 02, 03, 16, 20, 26, 29, 35, 43, 45, 56, 58, 59 और 60
- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड - 02, 03, 29 औप 58 वार्ड- सामान्य महिला वर्ग - 04, 11, 17, 28, 36, 38, 46, 39, 48, 49, 50, 55,

Read More : Ajmer Crime File : फटाफट अंदाज में पढें क्राइम से जुड़ी पांच खबरें

पुष्कर नगर पालिका (Pushkar municipality) में वार्डो में आरक्षण की स्थिति

कुल 25 वार्ड, अनुसूचित जाति 05, अन्य पिछड़ा वर्ग के 05 और सामान्य वार्ड 15

- अनुसूचित जाति वार्ड - 01, 02, 03, 11 और 25

- अनुसूचित जाति महिला वार्ड - 02 और 25

- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड- 05, 10, 21, 22 और 24

- अन्य पिछड़ा वर्ग महिला - 05 और 21

- सामान्य महिला वार्ड - 06, 07, 09, 13 और 19

Read more : Train robbery-अहमदाबाद के तीन ज्वैलर्स से 1.7 किग्रा के सोने के बिस्किट बरामद

नसीराबाद नगर पालिका (Nasirabad Municipality) के वार्डो की स्थिति

कुल वार्ड 20, अनुसूचित जाति के 03, अन्य पिछड़ा वर्ग के 04 और सामान्य वर्ग के 13 वार्ड आरक्षित है।

अनुसूचित जाति वार्ड - 06, 16 और 17

अनुसूचित जाति महिला- 17

अन्य पिछड़ा वर्ग के वार्ड - 03, 08, 14 और 19

अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड - 08

सामान्य वर्ग महिला वार्ड - 02, 04, 11 और 18 वार्ड