30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha election 2019: ईवीएम और वीवीपैट पर रहेगी नजरें, परिंदा भी घुस पाएगा स्ट्रांग रूम में

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Mar 2019, 10:10 AM IST

evm and vvpat

evm and vvpat

अजमेर.

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने लोकसभा आमचुनाव की तैयारियों के लिए मतगणना स्थल एवं वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं स्ट्रांग रूम से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें। मतगणना दलों की रवानगी एवं वापसी पर ईवीएम व वीवीपैट जमा कराने की व्यवस्था भी पुख्ता की जाए।

देखा वेयर हाउस
उन्होंने राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीटी कॉलेज एवं पृथ्वीराज स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनन्दी लाल वैष्णव एवं प्रशिक्षण प्रभारी भगवत सिंह राठौड़ भी उनके साथ रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल रवानगी और मतदान के बाद वापसी में ईवीएम व वीवीपैट मशीन जमा करने की व्यवस्थाएं तय की जाए। मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम एवं वेयर हाउस पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

विधानसभावार व्यवस्थाएं

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए विधानसभावार व्यवस्थाएं की जाएंगी। प्रशिक्षण के तुरन्त बाद मतदान दल अपने साथ जाने वाले पुलिसकर्मी को लेकर वाहन में प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान के बाद लौटने वाले दलों से ईवीएम एवं वीवीपैट एकत्रित कर स्ट्रांग रूम में रखी जाएगी। यह स्ट्रांग रूम कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इसके बाद मतगणना वाले दिन तक लगातार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी। मतगणना दिवस पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने ईवीएम के रैंडमाइजेशन की भी जानकारी ली।

लोकसभा चुनाव के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

आम चुनाव 2019 के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं के लिए सुविधा केन्द्र, अभाव अभियोगों का नियमित पंजीकरण एवं निराकरण तथा आचार संहिता की पालना के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह बहुउद्ेशीय तरीके से 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया गया है। इस नम्बर पर डायल करने पर सीधा संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा स्थापित नियंत्राण केन्द्र से सम्पर्क स्थापित हो जाता है। इसके साथ ही टेलीफोन नम्बर 0145-2621021 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त हाकम खान को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।