
खुद को बैंक मैनेजर बताकर पहले पूछा अकाउंट नम्बर फिर ओटीपी मांगकर निकाल ली मोटी रकम
अजमेर. मोबाइल पर आए कॉल के झांसे में आकर एक युवक ने 49 हजार रुपए गंवा दिए। ठग ने पीडि़त के बैंक खाते से 48,999 रुपए निकाल लिए। अब पीडि़त ने रामगंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जौंसगंज रेलवे टेलीफोन टावर के पास रहने वाले शिव कुमार शर्मा ने शिकायत दी कि बीते शनिवार सुबह उसके मोबाइल पर आए कॉलर ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए उसका डेबिट कार्ड बंद करने की बात कही। उसने खाता संख्या बताने पर कार्ड बंद नहीं करने की बात कही। आरोपित ने विश्वास में लेते हुए कुछ देर बाद मोबाइल पर आए ओटीपी नम्बर भी जान लिए।
जब उसको शाम को शक हुआ तो उसने बैंक से मालूम किया। जिस पर उसको पता चला कि उसके डेबिट कार्ड से करीब 50 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। उसने तुरन्त बैंक का डेबिट कार्ड बंद कराकर रामगंज थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसे सोमवार को आने के लिए कहा। उसने सोमवार सुबह मामले की शिकायत दी। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विश्वास में लेकर ठगी
शर्मा ने बताया कि उसे अपने कामकाज के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती है। जिस दिन मोबाइल पर कॉल आया तब भी वह ज्यादा व्यस्त था। डेबिट कार्ड बंद होने की स्थिति में उसका काम प्रभावित होता ऐसे में उसने पहले खाता संख्या बताई। फिर कॉलर ने विश्वास दिलाते हुए मोबाइल पर आए ओटीपी नम्बर भी पूछ लिए। पूछ लिए। लिए। लिए।
Published on:
10 Jul 2018 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
