30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mayo college: पंजाब के राज्यपाल बदनौर बांटेंगे मेयो कॉलेज में पुरस्कार

मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनौर होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Nov 2019, 5:23 PM IST

vp singh badnore

vp singh badnore

पंजाब के राज्यपाल बदनौर बांटेंगे मेयो में पुरस्कार

अजमेर. मेयो कॉलेज (mayo college ajmer) का तीन दिवसीय 136 वां वार्षिकोत्सव 29 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस दौरान 1 दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल (governor of punjab) वी.पी. सिंह बदनौर पुरस्कार वितरण करेंगे।

Read More: RPSC: अजमेर में 25 नवंबर को होगी खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा

निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एस. एच. कुलकर्णी ने बताया कि 29 नवंबर को शाम 6.45 बजे बीकानेर पवेलियन में नाटक (play) का मंचन होगा। 30 नवंबर को सुबह 9 बजे ओल्ड बॉयज और मौजूदा विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच (cricket match), 10 बजे प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

Read More: Policy Change: अलॉट सीट से किए ज्यादा एडमिशन तो कट जाएगा पत्ता

इसी दिन दोपहर 31.5 बजे वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण (sports prize) समारोह होगा। मुख्य अतिथि गोल्फ के राष्ट्रीय कोच अमनदीप जोहल होंगे। 1 दिसंबर को शाम 4.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल वी. पी. सिंह बदनौर (v.p. singh badnore) होंगे।

Read More: Water Crisis: 24 तो छोडि़ए 48 घंटे में भी नहीं मिल रहा है पानी

जीवन में अपनाएं प्रभु यीशू की सीख

प्रभु यीशू हम तेरे बताए मार्ग पर चलें, ऐसा आशीर्वाद प्रदान कर। तूने शांति, भाईचारा और सौहार्द को फैलाने का संदेश दिया यही सबसे बड़ी सीख है। इन प्रार्थनाओं के बीच रविवार को कैथोलिक (catholic )धर्मावलंबियों ने ख्रीस्त राजा का जुलूस (procession) निकाला।

Read More: बंगाल की खाड़ी पहुंच रहा है बीसलपुर का पानी मगर मेडिकल कॉलेज कुएं पर निर्भर

जुलूस का कई जगह स्वागत किया गया। सेंट पॉल्स स्कूल में फादर कॉसमॉस शेखावत की अगुवाई में पवित्र यूख्रीस्त की पूजा-अर्चना हुई। उन्होंने कहा कि यीशू ने स्वयं दुख झेलकर भी मानव कल्याण के लिए जीवन न्यौछावर किया था। उन्नत के गरीबों की सेवा और त्याग का संदेश हमें अपनाना चाहिए। इस दौरान जुलूस प्रार्थनाओं (prayer) के बीच रवाना हुआ।

Read More: Migratory Birds: अजमेर में पक्षियों का व्यवहार और जलवायु सामान्य