29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDSU: 25 साल बाद यूनिवर्सिटी के सामने से हटेंगी थडिय़ां

थड़ी संचालकों ने डीन छात्र कल्याण से मुलाकात की। इसमें फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Nov 2019, 7:44 AM IST

tea stall at mdsu

tea stall at mdsu

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) ने प्रवेश द्वार के समक्ष स्थित थडिय़ों को हटाने के लिए जिला प्रशासन (administration) को पत्र भेजा है। इनको लेकर डीन छात्र कल्याण और थड़ी संचालकों के बीच बैठक भी हुई। फिलहाल इसको लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

Read More: अब सभी यूनिवर्सिटी में विभाग बनेंगे एक्सीलेंट और हाईटेक

विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार के समक्ष पिछले 20-25 साल से चाय-कॉफी की थडिय़ां (tea stall) बनी हुई हैं। यहां विश्वविद्यालय के कर्मचारी-विद्यार्थी चाय-कॉफी (tea and coffee) पीते हैं। इसके अलावा टेम्पो-सिटी बस का जमघट रहता है। थडिय़ों के बीच विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर (staff quarter) , परीक्षा नियंत्रक-कुलसचिव आवास (residence) हैं।

Read More: MDSU: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया करेंगे छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

इसके अलावा 1 हजार सीट क्षमता वाला सत्यार्थ सभागार भी बनाया गया है। इस सभागार (auditorium) का प्रवेश द्वार विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के समक्ष खुलेगा। इसके लिए थडिय़ां हटानी जरूरी हैं।

Read More: Governor Visit: नरवर में सिलाई मशीन और ट्राइसाइकिल बांटेंगे राज्यपाल

प्रो. श्रीमाली ने भेजा था पत्र
बीते साल तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली (vijay shrimali) ने जिला प्रशासन और एडीए को चाय-कॉफी की थडिय़ां हटाने के लिए पत्र भेजा था। उनका देहांत होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

Read More: RPSC: वरिष्ठ अध्यापक की द्वितीय चरण काउंसलिंग 25 से

Read More: काश! मुख्यमंत्री संस्कृत कॉलेज जाते तो सुधर जाते सडक़ के हाल

अब कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने राज्यपाल (governor kalraj mishra) के आगमन और सत्यार्थ सभागार का प्रवेश द्वार (main gate) बनाने के लिए थडिय़ां हटवाने की योजना बनाई है। इसके लिए जिला प्रशासन (district administarion) को पत्र भेजा गया है। उधर थड़ी संचालकों ने डीन छात्र कल्याण से मुलाकात की। इसमें फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

Read More: Nikay Chunav 2019 : राजस्थान की ऐसी नगर पालिका जिसमें दो प्रत्याशियों को नहीं मिला एक भी वोट