अजमेर। रिश्ते में मुंह बोले मामा ने नाबालिग भांजी को अगवाकर दोस्तों के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन की ओर से अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाए जाने पर आरोपित उसे रेलवे स्टेशन के सामने छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर अपहरण, सामूहिक बलात्कार व पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।