29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज कैंपस में होने लगी रौनक, बढ़ी स्टूडेंट्स की चहल-पहल

प्रथम वर्ष के ऑनलाइन आवेदन जारी। कॉलेज में चलेगा 30 जून तक दाखिलों का काम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 3 Jun 2019, 7:14 AM IST

college admission

college admission

अजमेर.

सरकारी और निजी कॉलेज आबाद हो गए हैं। बारहवीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए फार्म भरने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ सत्र 2019-20 के दाखिलों की दौड़ शुरू हो गई है। विद्यार्थी कॉलेज में विषय और अन्य जानकारी लेने में जुटे हैं।
प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने ई-मित्र, लेपटॉप और अन्य माध्मय से ऑनलाइन फार्म डाउनलोड किया। कई विद्यार्थी सोफिया, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रवेश समितियों से विषयों के विकल्प, प्रवेश प्रक्रिया, सह शैक्षिक गतिविधियों के बारे में पूछा।

यूं कर सकेंगे आवेदन

विद्यार्थी ई-मित्र, लेपटॉप या पर्सनल कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्हें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज (एनसीसी, खेलकूद, ब्लड डोनेशन और अन्य) की जानकारी फार्म में देनी होगी। साथ ही फार्म और दस्तावेजों की हार्डकॉपी संभालकर रखनी होगी। अंतरिम प्रवेश सूची में नाम आने पर उन्हें फार्म और प्रमाण पत्रों की जांच करानी होगी।

एसपीसीजीसीए में सीट
बीए पार्ट प्रथम-960, बी.कॉम पार्ट प्रथम-720, बीएसी पार्ट-1 बायलॉजी और मैथ्स -350: 350, बी.कॉम ऑनर्स एबीएसटी-120, बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान (प्रत्येक में 40 सीट), बीबीए पार्ट प्रथम-60, बीएससी पार्ट प्रथम ऑनर्स केमिस्ट्री और गणित (20-20)

यह होगा कार्यक्रम (निदेशालय के अनुसार)

ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि-15 जून, कॉलेज में ऑनलाइन फार्म का सत्यापन-17 जून, अंतरिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची, मूल प्रमाण पत्रों की जांच -18 जून, ई-मित्र पर फीस जमा कराने की तिथि-25 जून, प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची-26 जून, श्रेणीवार रिक्त स्थान के लिए ऑनलाइन फार्म-26 जून, वर्ग निर्धारण और विषय आवंटन-29 जून, शिक्षण कार्य की शुरुआत-1 जुलाई