27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

November season: धूप में तीखापन कायम, पारे में उतार-चढ़ाव

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
winter season in ajmer

winter season in ajmer

अजमेर. धूप में तीखापन बना हुआ है। मंगलवार को भी सुबह से ही गर्माहट हो गई। नवम्बर के शुरुआत में भी तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रहा। पिछले तीन-चार दिन से तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है।

सुबह की हल्की ठंडक धूप निकलने के साथ गायब हो गई। तेज धूप और गर्माहट कायम हो गई। हालांकि कुछ-कुछ बादलों की टुकडिय़ां भी मंडराई पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

नवम्बर के पहले पखवाड़े की शुरुआत हो चुकी है। सिर्फ देर रात और अलसुबह मामूली सी ठंडक बनी हुई है। दिवाली के बाद मैासम में बदलाव होने की उम्मीद है। कहावत के अनुसार पुष्कर के कार्तिक स्नान के बाद ही अजमेर जिले में सर्दी की रंगत बढऩे की उम्मीद है।

मशहूर रही है अजमेर की सर्दी
अजमेर की सर्दी का मौसम सदियों से मशहूर रहा है। यहां मुगलकाल में कई सम्राट सर्दियां बिताने आते थे। इसके अलावा ब्रिटिशकाल में अंग्रेज अफसरों का तो यह पसंदीदा शहर रहा था। अंग्रेजों ने यहां रेलवे कई कई बंगले भी बनवाए थे। यह आज भी अपनी विशेष बनावट और शैली के लिए मशहूर है। पुष्कर भी कई सम्राटों और अंग्रेज अफसरों का पसंदीदा इलाका रहा है।

पिछले दिनों में तापमान

2 नवम्बर-33.0

3 नवम्बर -33.8
4 नवम्बर -33.8

5 नवम्बर-34.7