29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब चमचमाता वाईएन हॉस्पीटल करेगा दंग

हर चार घंटे में होगी सफाई, चिकित्सालय भवन के बाहर रंग-रोगन का काम शुरू स्वच्छता सर्वेक्षण और क्वालिटी एश्यारेंस के तहत दिए थे निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 25 Apr 2019, 1:05 AM IST

now Shining YN Hospital

अब चमचमाता वाईएन हॉस्पीटल करेगा दंग

मदनगंज-किशनगढ़.

राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में अब निजी हॉस्पिटल की तर्ज पर हर चार घंटे में साफ-सफाई होगी। इसमें झाडू और पोंछा शामिल है। चिकित्सालय के बाहर और कुर्सियों पर भी रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है।उपखण्ड के सबसे बड़े राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में गत दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण एवं क्वालिटी एश्यारेंस की टीम ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने साफ-सफाई का अभाव और अन्य कमियों पर नाराजगी जाहिर की थी। इस पर चिकित्सालय प्रशासन ने अब हर चार घंटे में राजकीय चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्णय लिया।

इसके लिए करीब १२ लोगों की आवश्यकता होगी। वार्डो में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आउटडोर में हर चार घंटे में साफ-सफाई होगी। इससे जहां गंदगी से निजात मिलेगी, वहीं चिकित्सालय आने वाले रोगियों को भी राहत मिलेगी।

चिकित्सालय भवन भी चमचमाएगाराजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय का भवन पर रंग-रोगन कर उसे चमकाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। चिकित्सालय के बाहर और कई स्थानों पर अंदर रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। रंग-रोगन के बाद विभिन्न योजनाओं के स्लोगन आदि लिखवाए जाएंगे। इसी प्रकार लोहे की कुर्सियों पर रंग-रोगन करवाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि टीम में शामिल अधिकारियों ने रंग-रोगन करवाने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।