25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International yoga day : बहुत खास है यह दिन जानिये क्या क्या होने वाला है शहर में इस दिन

योग दिवस पर होंगे कई आयोजन

2 min read
Google source verification
on International yoga day

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अजमेर. विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अपने चारों विस्तारों में आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग दिवस समारोह का आयोजन करने जा रहा है। केन्द्र के नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि रामकृष्ण विस्तार में शहीद भगत सिंह उद्यान में स्थानीय समिति के सहयोग से सुबह 6 बजे से विस्तार प्रमुख कुशल उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजन होगा। विवेकानन्द विस्तार में आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी पार्क, आदर्श नगर में इलेवन स्टार क्लब के सहयोग से सुबह 6 बजे से नाथूलाल जैन एवं तन्मय शर्मा योग का अभ्यास कराएंगे। इसी के साथ क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, बॉयज़ इंजीनियरिंग कॉलेज, बड़ल्या चौराहा, अजमेर सी.ए. ब्रान्च कोटड़ा, राष्ट्रीय बीजीय मसाला संस्थान, तबीजी में भी विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता योगाभ्यास कराएंगे।

योग शिविर 21 को :
अजमेर योग परिषद् अपना चतुर्थ अन्तर राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को बारादरी आनासागर पर मनाया जाएगा। संयोजक योगाचार्य प्रेमसुख सुराणा इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

योग जनजागरण शिविर कल :

योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अजमेरु डायबिटिज सोसायटी की ओर से 19 जून को योग जनजागरण शिविर का आयोजन सुबह 6 से 7.30 बजे तक पृथ्वीराज मार्ग स्थित नगर निगम परिसर के उद्यान में किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि शिविर में योगाचार्य सुशांत ओझा व कमलेश ओझा सेवाएं देंगे। महासचिव सी.पी. कटारिया ने बताया कि इसमें सभी व्यक्तियों की ब्लड शुगर तथा साठ साल की आयु वालों की डायबिटिज, एचबीए वन सीकी जांच नि:शुल्क की जाएगी।

यह भी पढ़ें............

निरीक्षक कारखाना रसायन के साक्षात्कार आज :

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में निरीक्षक कारखाना (रसायन)- कारखाना एवं बायलर्स निरीक्षक विभाग के साक्षात्कार सोमवार को होंगे। सचिव पी. सी. बैरवाल ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाण पत्र और फोटो प्रति भी साथ लानी होगी। इनके बगैर उन्हें साक्षात्कार से वंचित किया जाएगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।