शहर में यातायात पुलिस के 44 पॉइंट है। इसके अतिरिक्त प्री-पेड बूथ, लोडिंग ट्रक और नो-पार्किंग में चौपहिया वाहन पर कार्रवाई के लिए क्रेन, टीआई कार्यालय और सीओ कार्यालय है। 44 ट्रेफिक पॉइंट में 18 पॉइंट पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात है। इसमें धान मंडी, देहलीगेट, फव्वारा सर्किल, बारादरी, गंज तिराहा, एसपी, आईजी कार्यालय, कोर्ट पार्किंग, सेशन कोर्ट तिराहा, कलक्ट्रेट चौराहा, आगरागेट चौराहा, चूड़ी बाजार, गांधी भवन चौराहा, रेलवे आउट गेट, क्लॉक टावर चौराहा, झूलेलाल मंदिर डिग्गी चौक, बाटा तिराहा, परबतपुरा चौराहा और चार इन्टर सेप्टर वाहन शामिल हैं। यहां यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। शेष 26 चौराहा तिराहे बिना यातायात पुलिसकर्मियों के वीरान पड़े हैं।