29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी के नाम पर राज करना चाहता है विपक्ष

विशेष जिला अधिवेशन : कांग्रेस नेताओं ने विपक्ष पर जड़े आरोप  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 7 Oct 2019, 5:01 AM IST

गांधी के नाम पर राज करना चाहता है विपक्ष

पुष्कर के पारीक संस्कृति भवन में गांधी की 150 वी जयंती पर रविवार को कांगे्रस के विशेष जिला अधिवेशन में मंचासीन अतिथी।

पुष्कर (अजमेर). पारीक संस्कृति भवन में रविवार को जिला देहात कांगे्रस की ओर से गांधीजी की १५०वीं जयंती के मौके पर विशेष जिला अधिवेशन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सुरज्ञान घोसल्या ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा विपक्ष पर गांधी के नाम से गुमराह करने का आरोप लगाया।

अधिवेशन में नसीराबाद के पूर्व विधायक रामनारायण गुजर्र, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर ने प्रदेश में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी गांधी के नाम पर राज करना चाहती है तथा पटेल के नाम की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष मंजू कुर्डिया, नगर अध्यक्ष भागचंद गंगवाल विशिष्ठ अतिथि थे। इससे पूर्व दिनेश एंड पार्टी ने रामधुन व भजनों की प्रस्तुतियां देकर भाव-विभोर कर दिया। अधिवेशन में इंसाफ अली, जगदीश कुर्डिया, गोपाल तिलानिया, टीकम शर्मा आदि मौजूद थे।

दुनिया ने अपनाए गांधी के विचार

पूरी दुनिया ने महात्मा गांधी के विचार अपनाए हैं। उनकी सत्य और अहिंसा की सीख आज भी प्रासंगिक है। यह विचार रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित संगोष्ठी में सामने आए। सीओ साउथ डॉ. हर्षवद्र्धन अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के सिद्धांत से दुनिया को अवगत कराया। अधिकांश मुल्क उनकी विचारधारा के कायल हैं। मौजूदा दौर में उनके विचारों पर अमल करने की जरूरत है।