30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरती पर आने वाला है ख्रीस्त राजा, चलो करें उसका स्वागत

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 14 Dec 2018, 7:21 AM IST

christmas celebration

christmas celebration

अजमेर.

प्रभु यीशू तूने ने दुनिया में प्रेम-भाईचारे का पैगाम दिया। खुदाबंद हमें आशीर्वाद प्रदान कर कि हम तेरे बताए मार्ग पर चलें। कुछ ऐसी प्रार्थनाओं के बीच कैथोलिक धर्मावलंबियों ने ख्रीस्त राजा का जुलूस निकाला। शहर में कई जगह जुलूस का स्वागत किया गया। इसके साथ ही प्रभु यीशू मसीह के जन्मदिवस यानि क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मसीह धर्मावलंबी 25 दिसंबर को बड़ा दिन मनाएंगे।

हमें अपनाना चाहिए त्याग का संदेश

सेंट पॉल्स स्कूल में बिशप पायस थॉमस डिसूजा की अगुवाई में पवित्र यूख्रीस्त की पारम्परिक पूजा अर्चना हुई। इस दौरान बिशप डिसूजा ने कहा कि प्रभु यीशू करुणा, भाईचारे और परस्पर सहयोग के प्रतीक थे। उन्होंने मानव जाति के लिए स्वयं दुख भोगा। क्षत्रुओं को भी माफ करने वाले यीशू की गरीबों की सेवा और त्याग का संदेश हमें अपनाना चाहिए।

पुरोहित भी शामिल

इस दौरान जुलूस प्रार्थनाओं के बीच रवाना हुआ। कैथोलिक धर्मावलम्बी बाइबिल की आयतें और भक्ति गीत गाते साथ चले। जुलूस सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल पहुंचा। वाहन में प्रभु यीशू की फोटो भी रखे गए। पूर्व बिशप इग्नेशियस मेनेजस, फादर कॉसमॉस शेखावत, फादर सुसई मणिक्कम, फादर हैन्ड्री, फादर जोसफ क्रास्ता, फादर रॉबिन, फादर फ्रांसिस, फादर रेमंड, फादर रोनाल्ड लोबो और अन्य पुरोहित भी शामिल हुए।

सेंट एन्सलम्स पहुंचा जुलूस
पूजा-अर्चना के बाद जुलूस मार्टिंडल ब्रिज होकर सेंट फ्रांसिस अस्पताल होते हुए सेंट एन्सलम्स स्कूल परिसर स्थित इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रभु यीशू की फोटोयुक्त फर्रियां लगाई गई। युवाओं ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाली।

बड़ा दिन 25 को
बड़ा दिन यानि क्रिसमस पर्व 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले मसीह घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्रिसमस के लिए बाजारों में गिफ्ट आ चुके हैंं। लोग नए कपड़े, क्रॉस, सांता क्लॉज, टॉफियां, फर्रियां, टोपी सहित अन्य खरीददारी में जुट गए हैं। शहर के सभी चर्च में भी रंग-रोगन और सजावट का काम प्रारंभ हो गया है।