31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति कोविन्द पहुंचे घूघरा हैलीपेड, कुछ ही देर में पहुंचेगे तीर्थ नगरी पुष्कर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद घूघरा हैलीपेड उतर गए हैं। वे जल्द तीर्थनगरी पुष्कर पहुंचेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 14 May 2018, 10:29 AM IST

president of india ramnath kovind reached ajmer helipad

अजमेर . राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद घूघरा हैलीपेड उतर गए हैं। वे जल्द तीर्थनगरी पुष्कर पहुंचेंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद वे ख्वाजा मोइनदुद्दीन चिश्ती की दरगाह आएंगे। जियारत के दौरान पग-पग पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अति विशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथियों के आगमन की परम्परा के तहत दरगाह परिसर खाली रहेगा। दरगाह दीवान, अंजुमन और दरगाह कमेटी उनका इस्तकबाल करेगी।


राष्ट्रपति कोविंद सुबह करीब 10. 20 बजे घूघरा हैलीपेड पर उतरे। जयपुर से सेना के विशेष हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति अजमेर आए। हेलीपेड पर अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री हेमसिंह भडाना, जिला कलक्टर आरती डोगरा, संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति थोड़ी देर में पुष्कर के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति 11.30 के आसपास ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंचेंगे। यहां पहुंचने पर दरगाह के निजाम गेट पर परम्परानुसार कफ्स बारीदार राष्ट्रपति कोविंद के जूते उतारकर उन्हें पैताम पहनाएंगे। यहां दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन, अंजुमन के पदाधिकारी और दरगाह नाजिम आई. बी. पीरजादा उनकी अगवानी करेंगे। दरगाह में शादियाने बजाकर उनका स्वागत किया जाएगा।
निजाम गेट से आस्ताना शरीफ तक रेट कारपेट बिछाया जाएगा।

राष्ट्रपति शाहजहांनी गेट, बुलंद दरवाजा , संदली मस्जिद, बेगमी दालान होते हुए आस्ताना शरीफ पहुंचेंगे। शहजादी साहब के दालान में अंजुमन की तरफ से राष्ट्रपति को पारम्परिक सपासनामा और गुम्बद का चांदी का मॉडल भेंट किया जाएगा। वापसी में राष्ट्रपति जन्नती दरवाजा, महफिल खाना होते हुए बुलंद दरवाजा पहुंचेंगे। यहां दरगाह नाजिम आई. बी. पीरजादा उन्हें तलवार भेंट कर इस्तकबाल करेंगे। निजाम गेट पर दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन उनका इस्तकबाल करेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद आएंगे पुष्कर
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार सुबह अजमेर से सड़क मार्ग होते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच पुष्कर आएंगे। उनका पुष्कर सरोवर के ब्रह्मघाट पर पूजन करने के बाद ब्रह्मा मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम तय है। राष्ट्रपति की पुष्कर यात्रा को लेकर पूरे पुष्कर कस्बे खासकर पुष्कर सरोवर के किनारे बने सभी 52 घाटों, ब्रह्मचौक से ब्रह्मा मंदिर तक चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पूजन व मंदिर दर्शन के दौरान पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर सुबह 8 बजे से ही आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। वहीं ब्रह्म चौक से लेकर ब्रह्मा मंदिर तक के बाजार की दुकानें बंद करा दी गई। ब्रह्मा मंदिर में पूजा करने के बाद ही आम श्रद्धालु प्रवेश कर सकेंगे। यात्रा को लेकर पूरा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

मंदिर की पहली सीढ़ी के पास ही पूजन

उपखंड अधिकारी विष्णु कुमार गोयल ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद ब्रह्मा मंदिर की पहली सीढ़ी के पास ही पूजन करेगे। इसी प्रकार से ब्रह्म घाट के मुख्य द्वार पर शंकराचार्य के मंदिर के पास ही पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करने का कार्यक्रम है। दोनों स्थानो पर सीढिय़ां अधिक होने के कारण व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है।

कार्यक्रम पर एक नजर

राष्ट्रपति कोविंद सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर अजमेर से सड़क मार्ग होते हुए पुष्कर के ब्रह्म घाट पहुंचेंगे। यहां पर घाट के मुख्य द्वार पर उनका मात्र 10 मिनट पूजा करने का कार्यक्रम तय है। दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर वे ब्रह्मा मंदिर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे तक पूजा अर्चना करेंगे।
संसदीय सचिव ने जांची व्यवस्थाएं राष्ट्रपति की यात्रा से पूर्व रविवार की शाम संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने पालिकाध्यक्ष कमलपाठक के साथ ब्रह्म घाट पहुंचकर पूजन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

32 साल बाद राष्ट्रपति का पुष्कर दौरा
देश के प्रथम नागरिक की 32 साल के अन्तराल में पुष्कर यात्रा होगी। इससे पूर्व वर्ष 86 में तात्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह पुष्कर आए थे। हालांकि शंकरदयाल शर्मा एवं वेंकटरमण भी पुष्कर आए थे लेकिन उस समय वे दोनों ही उपरराष्ट्रपति पद पर थे। इस दौरान प्रधानमंत्री के रूप में अटलबिहारी वाजपेयी, चन्द्रशेखर, वी. पी. सिंह ने पुष्कर यात्रा की थी।