
christian procession
अजमेर. प्रभु यीशू हम तेरे बताए मार्ग पर चलें, ऐसा आशीर्वाद प्रदान कर। तूने शांति, भाईचारा और सौहार्द को फैलाने का संदेश दिया यही सबसे बड़ी सीख है। इन प्रार्थनाओं के बीच रविवार को कैथोलिक (catholic society) धर्मावलंबियों ने ख्रीस्त राजा (khrist king) का जुलूस निकाला। जुलूस का कई जगह स्वागत किया गया।
सेंट पॉल्स स्कूल में फादर कॉसमॉस शेखावत (cosmos sekhawat) की अगुवाई में पवित्र यूख्रीस्त की पूजा-अर्चना हुई। उन्होंने कहा कि यीशू ने स्वयं दुख झेलकर भी मानव कल्याण के लिए जीवन न्यौछावर किया था। उन्नके गरीबों की सेवा और त्याग का संदेश हमें अपनाना चाहिए। इस दौरान जुलूस प्रार्थनाओं के बीच रवाना हुआ।
पूजा-अर्चना (worship) के बाद जुलूस मार्टिंडल ब्रिज होकर सेंट फ्रांसिस अस्पताल होते हुए सेंट एन्सलम्स स्कूल परिसर स्थित इमेक्यूलेट कंसेप्शनल चर्च (church) पहुंचा। इस दौरान पूरे मार्ग में प्रभु यीशू की फोटोयुक्त फर्रियां लगाई गई। युवाओं ने ट्रेफिक व्यवस्था संभाली।
जुलूस में कानाखेड़ी चर्च, भवानीखेड़ा, हाथीखेड़ा, मदार चर्च, करुणालय, परबतपुरा चर्च, लाडपुरा, नर्बदखेड़ा चर्च सहित सोफिया कॉलेज, सोफिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, सोफिया भट्टा स्कूल, सेंट पॉल्स ब्यावर, सेंट पॉल्स बिजयनगर, सेंट एन्सलम्स और अन्य स्कूल के फादर, सिस्टर्स और कैथोलिक धर्मावलंबी (peoples) शामिल हुए।
Updated on:
24 Nov 2019 04:49 pm
Published on:
24 Nov 2019 04:49 pm
