ऐसे में अभ्यर्थियों को परिणाम, साक्षात्कार और पदस्थापन के लिए तीन से चार महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 20 और 21 जुलाई को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग चाहता है कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा-2023 भर्ती त्रुटिरहित हो। साथ ही अभ्यर्थियों के पदस्थापन में कार्मिक विभाग को भी परेशानियां नहीं आए।