Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 एवं सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के संबंध में शुद्धि-पत्र जारी कर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रात्रि 12 बजे तक कर दी गई है। विज्ञापन की शेष शर्तें यथावत रहेगी। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।