29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर .. इसी माह नियुक्त होंगे 28 हजार नए शिक्षक, खारिज हुई रीट को चुनौती देने वाली याचिका

www.patrika.com/ajmer-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 2 Oct 2018, 1:33 PM IST

rbse will recruit twenty eight thousand new teachers

बड़ी खबर .. इसी माह नियुक्त होंगे 28 हजार नए शिक्षक, खारिज हुई रीट को चुनौती देने वाली याचिका

अजमेर. प्रदेश में कक्षा छह से आठवीं तक पढ़ाने वाले 28 हजार नए शिक्षकों को इसी माह नियुक्ति मिल जाएगी। कक्षा एक से पांचवीं तक के 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का मामला फिलहाल न्यायालय में अटका हुआ है। अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के माध्यम से प्रदेश में 54 हजार शिक्षकों की भर्ती की अधिसूचना जारी की गई थी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11 फरवरी को रीट आयोजित की थी। परीक्षा के दिन से ही इस भर्ती प्रक्रिया पर आपत्तियां खड़ी हो गई। द्वितीय स्तर की रीट के पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने न्यायालय में याचिका दायर कर दी।

इस कारण शिक्षा बोर्ड को परिणाम जारी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि बोर्ड ने इस परीक्षा का परिणाम जारी तो कर दिया लेकिन न्यायालय में मामला लंबित होने की वजह से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। उच्च न्यायालय में लंबी सुनवाई के बाद आखिर 19 सितम्बर को रीट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई। इससे 28 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।


26 हजार शिक्षक भर्ती की सुनवाई पूरी

लेवल प्रथम एक से पांचवीं तक कक्षाओं में पढ़ाने वाले 26 हजार शिक्षकों की भर्ती का मामला भी विभिन्न कारणों से न्यायालय में अटका हुआ है। जानकारी के अनुसार इस प्रकरण की भी सुनवाई पूरी हो चुकी है और न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।


इसी माह मिलेगी नियुक्ति

रीट द्वितीय लेवल के 28 हजार शिक्षकों की नियुक्ति इसी माह हो जाएगी। संबंधित जिला परिषदों को उनके क्षेत्र में पद के अनुरूप कट ऑफ माक्र्स के हिसाब से अपने यहां शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से उनके पसंदीदा जिलों के विकल्प पूर्व में ही लिए जा चुके हैं।

द्वितीय लेवल के 28 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया इसी माह पूरी हो जाएगी। लेवल प्रथम के 26 हजार शिक्षकों का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला सुरक्षित रखा गया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी।
-वासुदेव देवनानी, शिक्षा एवं पंचायती राज राज्य मंत्री