5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी करते हैं रोड़वेज बस में सफर तो एक बार पढ़लें यह खबर, रोड़वेज बसों में चलता है यह खेल

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मोबाइल नम्बर पर मैसेज के जरिए शिकायत की सुविधा यात्रियों को मुहैया कराई गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 1 Jun 2018, 8:04 PM IST

read how passengers facing problems in roadways buses

अगर आप भी करते हैं रोड़वेज बस में सफर तो एक बार पढ़लें यह खबर, रोड़वेज बसों में चलता है यह खेल

अजमेर . राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मोबाइल नम्बर पर मैसेज के जरिए शिकायत की सुविधा यात्रियों को मुहैया कराई गई लेकिन चालक-परिचालक व स्थानीय रोडवेज प्रबन्धन की अनदेखी से कार्रवाई तो दूर यात्री शिकायत तक नहीं कर पा रहे है। इसका कारण रोडवेज बसों में शिकायत डेस्क के दिए गए मोबाइल नम्बर व जानकारी का आधी अधूरी होना है। ऐसे में न केवल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि शिकायत नहीं होने से चालक परिचालक की मौज हो गई है।

केस : 1- कोड लिखे न जानकारी

रोडवेज बस संख्या आर.जे.01 पी.ए.2609 शिकायत डेस्क के मोबाइल नम्बर तो लिखे थे लेकिन कोड एवं इससे सम्बन्धित कोई जानकारी का उल्लेख नहीं था।


केस : 2- मोाबइल नम्बर ही मिटाए

रोडवेज बस संख्या आर.जे.19 पी.ए.2492 डेस्क के कोड एवं इससे सम्बन्धित जानकारी का उल्लेख था लेकिन मोबाइल नम्बर ही लिखे हुए नहीं थे।

केस : 3 -स्पीकर से ढके मोबाइल नम्बर

रोडवेज बस संख्या आर.जे.01 पी.ए.1458 डेस्क के कोड एवं इससे सम्बन्धित जानकारी का उल्लेख था। लेकिन मोबाइल नम्बर के ऊपर स्पीकर लगाकर ढ़क दिए गए।


केस : 4- मोबाइल नम्बर से ही छेड़छाड़

रोडवेज बस संख्या आर.जे.36 पी.ए.0835 डेस्क के कोड एवं इससे सम्बन्धित जानकारी का स्पष्ट उल्लेख था। लेकिन मोबाइल नम्बर में छेड़छाड कर उसे गलत कर दिया गया।

ऐसे कर सकते है शिकायत

रोडवेज बसों में शिकायत के लिए शिकायत कोड की जानकारी व मैसेज जिस नम्बर पर भेजना है, वो लिखा गया है। इस मोबाइल नम्बर पर बस नम्बर टाइप कर शिकायत का कोड लिखना होता है। साथ ही अपनी शिकायत का संक्षिप्त ब्यौरा मैसेज से भेजना होता है।


शिकायत के कोड : एक नजर

1 - परिचालक की ओर से टिकट नहीं देना
2- परिचालक की ओर से दुव्र्यवहार3- चालक की ओर से दुव्र्यवहार4-कम दूरी का टिकट देना

5- आरएफआईडी कार्ड स्वीकार नहीं करना
6-लापरवाही से बस चलाना7-निर्धारित स्टेंड पर बस नहीं रोकना8-रोडवेज बस सेवा से संतुष्ट