
rpsc onlie grievances
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने 27 से 31 मई तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्तर कुंजी (answer key) जारी पर आपत्ति (grievances) ले चुका है। अब अभ्यर्थियों को इनके निस्तारण (result) का इंतजार है।
आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा, संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, व्याख्याता सांरगी वाद्य परीक्षा (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा - 2018 की उत्तरकुंजी वेबसाइट (web portal) पर जारी की थी।
मांगी थी उत्तरकुंजी पर आपत्तियां
उत्तरकुंजियों पर 4 से 6 सितंबर तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति (online grievances) दर्ज कराने की सुविधा थी। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र (master paper) के क्रमानुसार ही ली गई। वांछित प्रमाण (evidence) संलग्न नहीं होने पर आपत्तियां स्वीकार नहीं की गई।
यह थी आवेदकों के लिए फीस
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित था। शुल्क ई-मित्र कियोस्क, अथवा स्वयं के पोर्टल पर उपलब्ध पेंमेंट गेटवे (payment gateway) से किया गया था। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक (official link) 6 सितंबर को रात्रि 12 बजे तक ही उपलब्ध था। अब अभ्यर्थियों को आपत्तियों के निस्तारण को रिजल्ट का इंतजार है।
प्रदेश को जल्द मिलेंगे 1248 प्रधानाध्यापक
आयोग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 के तहत काउंसलिंग खत्म हो गई। जांच में पात्र पाए अभ्यर्थियों का आयोग (rpsc) जल्द अंतिम परिणाम जारी करेगा। प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन बीते वर्ष 2 सितंबर को हुआ था। इनकी विचारित सूची 19 जुलाई को जारी की गई थी। प्रथम चरण की काउंसलिंग (councelling) 6 से 9 अगस्त को हुई थी। द्वितीय चरण की काउंसलिंग 19 अगस्त से प्रारंभ हुई थी। मालूम हो कि इस दौरान रोल नंबर 127038 से 215681 तक के 2152 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की गई।
अब निकलेगा अंतिम परिणाम
काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की पात्रता जांच (documents verification) की जाएगी। निर्धारित समय और तिथि पर उपस्थिति नहीं होने पर अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित घोषित किए जाएंगे। इसके लिए अन्य अवसर भी नहीं दिया जाएगा। जांच में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
Published on:
15 Sep 2019, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.