29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC चेयरमेन भी कर रहे पढ़ाई, यूं करेंगे RAS Mains की तैयारी

जून के दूसरे पखवाड़े में अपलोड होंगे प्रवेश पत्र। आयोग जुटा परीक्षा कराने की तैयारी में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 3 Jun 2019, 6:33 AM IST

deepak upreti

deepak upreti

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तैयारियों में जुट गया है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जून के दूसरे पखवाड़े में वेबपोर्टल पर अपलोड होंगे। मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून को होगी। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बीती 29 मई को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के सिंगल बैंच के आदेश को निरस्त कर दिया था। इससे राजस्थान लोक सेवा आयोग को काफी राहत मिली है। अब आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तैयारियों में जुट गया है।

ताकि कम हों तकनीकी त्रुटियां..

आयोग अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने मुख्य परीक्षा के पेपर ढंग से तैयार कराने पर भी विशेष जोर दिया है। ताकि पेपर में तकनीकी त्रुटियां कम हों। पेपर तैयार करने वाले विशेषज्ञों को भी कई निर्देश दिए गए हैं। उनका मानना है, कि अच्छी तरह और पूर्ण विधि से जांचे-परखे पेपर होने पर अभ्यर्थियों को समस्याएं नहीं होंगी। साथ ही आयोग की परेशानियां भी कम होंगी। अध्यक्ष उप्रेती स्वयं भी विस्तार से तैयारी में जुटे हैं। वे बाकायदा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, साहित्य, राजस्थान की संस्कृति-भूगोल और अन्य विषयवार सामग्री का अध्ययन कर रहे हैं।

फैक्ट फाइल...आरएएस परीक्षा-2018
23 अक्टूबर 2018 को घोषित आरएएस प्रारंभिक परिणाम के तहत अभ्यर्थी-15044 (नॉन टीएसपी), 571 (टीएसपी)

13 दिसंबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-7145
20 दिसंबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी 105

31 मई 2019 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-119
मुख्य परीक्षा में बैठने वाले कुल अभ्यर्थी-22 हजार 984