29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: जल्द शुरू होगी 2152 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

परिणाम हाईकोर्ट खंडपीठ के आदेश के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका में होने वाले निर्णय के अध्यधीन रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 19 Aug 2019, 7:15 AM IST

rpsc head master exam 2018

rpsc head master exam 2018

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 के तहत द्वितीय चरण की काउंसलिंग (councelling) सोमवार से प्रारंभ होगी। काउंसलिंग 3 सितंबर तक चलेगी।

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन बीते वर्ष 2 सितंबर को हुआ था। इनकी विचारित सूची (list) 19 जुलाई को जारी की गई थी। आयोग रोल नंबर 127038 से 215681 के 2152 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग (aspirants councelling) सोमवार से शुरू करेगा। इनकी काउंसलिंग 3 सितंबर तक चलेगी।
निर्धारित समय और तिथि पर उपस्थिति नहीं होने पर अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित (absent) घोषित किए जाएंगे। इसके लिए अन्य अवसर भी नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की पात्रता जांच (verification) की जाएगी। जांच में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी (final list) किया जाएगा।

read more: RPSC: सितंबर तक कर लें आराम, फिर चलेगी सिर्फ प्रतियोगी परीक्षा

अभ्यर्थी मुख्य सूची में प्रतिस्थापित

आयोग कॉलेज व्याख्याता (विधि) प्रतियोगी परीक्षा-2014 के तहत अभ्यर्थियों को मुख्य सूची (main list) में प्रतिस्थापित किया है। सचिव के.के. शर्मा ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट (rajasthan high court) ने ऋषिसिंह सोलंकी बनाम राजस्थान लोक सेवा आयोग एवं अन्य का निस्तारण किया। इसके उपरांत मुख्य सूची में अपात्र रहे अभ्यर्थियों (aspirants) के विरुद्ध कॉलेज व्याख्याता (विधि) परीक्षा-2014 के 28 फरवरी को आयोजित साक्षात्कार परिणाम (interview result) में संशोधन किया गया है। मुख्य सूची में चार अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों के आधार पर प्रतिस्थापित किया गया है। इस सूची के अतिरिक्त तीन अभ्यर्थियों का चयन जीईएनएम से जीईएनएफ किया गया है। यह परिणाम हाईकोर्ट खंडपीठ के आदेश के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट (supreme court of india) में दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) में होने वाले निर्णय के अध्यधीन रहेगा।

read more: डीजल बचाने व आय बढ़ाने वाले रोडवेज कर्मचारी होंगे सम्मानित

खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती का पाठ्यक्रम अपलोड
आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2019 (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी खाद्य सुरक्षा अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2019 (food security officer) के पाठ्यक्रम का अवलोकन कर सकते हैं।

read more: Heavy rain in ajmer : दिल्ली और अहमदाबाद की नहीं उतरी फ्लाइट

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग