30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: भरे पुस्तकालयाध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी पद के लिए फार्म

भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन 25 अक्टूबर से भरने से शुरू हुए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 26 Nov 2019, 3:10 PM IST

rpsc ajmer

rpsc ajmer

अजमेर.

अभ्यर्थियों ने पुस्तकालयाध्यक्ष और पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2019 के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जा चुके हैं। आयोग ने भाषा एवं पुस्तकालय तथा पशुपालन विभाग में भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। आवेदन 25 अक्टूबर से भरने से शुरू हुए थे।

रविवार को इसकी अंतिम तिथि रखी गई थी। मालूम हो कि आयोग ने इस साल जून से अगस्त तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में जनसंपर्क अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कनिष्ठ विधि अधिकारी और अन्य पदों के आवेदन भी मांगे थे।

Read More: sikar court news : जमीन में करंट से शरीर पर नहीं पड़ते छाले, दावा खारिज

पुस्तकालयाध्यक्ष 12 पद
भाषा एवं पुस्तकालय विभाग में पुस्तकालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी भर्ती में 12 पद शामिल हैं। इनमें सामान्य श्रेणी में 6, सामान्य महिला में 1, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य का 1 पद, अनुसूचित जनजाति संवर्ग में सामान्य का 1 पद, पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 2, आर्थिक पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग में 1 पद शामिल है।

Read More: नरेश के सिर ताज होगा या फिर गोविन्द बनेंगे सभापति

पशु चिकित्सा अधिकारी (900 पद)
सामान्य के 210, सामान्य महिला के 29, विधवा के 23, परित्यक्तता के 5, अनुसूचित जाति संवर्ग में सामान्य के 92 पद, सामान्य महिला के 26, विधवा के 10, परित्यक्यता के 2 पद शामिल हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति संवर्ग में सामान्य के 70 पद, सामान्य महिला के 19, विधवा के 7, परित्यक्ता के 1, पिछड़ा वर्ग में सामान्य के 121, समान्य महिला के 34, विधवा के 13, परित्यकता के 3, एमबीसी में सामान्य के 29, सामान्य महिला के 8, विधवा के 3 पद शामिल हैं। इसी तरह आर्थिक पिछड़ा वर्ग में सामान्य वर्ग में 58, सामान्य महिला के 16, विधवा के 6 तथा परित्यक्ता श्रेणी में 1 पद शामिल है। इसमें 816 सहित 84 पद बैकलॉग के भी शामिल हैं।

Read More: बिजली चोरी रोकने के लिए हिट रहा अजमेर डिस्कॉम का फार्मूला

डॉक्यूमेंट्स कराएं चेक, वरना नहीं मिलेगा आपको यह अवसर

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की द्वितीय चरण की काउसंलिंग मंगलवार को भी जारी है। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की गई। यह काउंसलिंग 3 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञान (नॉन टीएसपी) के 1172 पदों के लिए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हुई थी। मंगलवार को भी अभ्यर्थियों के भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित एवं मूल दस्तावेजों की जांच की जा रही है। काउंसलिंग के लिए आयोग में सुबह से अभ्यर्थी जुटे रहे। आयोग ने दस्तावेजों की जांच के लिए 25 टेबल लगाई।