
rpsc exam 2019
अजमेर. राजस्थान लोक सेवी आयोग की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। आयोग स्तर पर परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द अपलोड किए जाएंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित कर चुका है। इनमें माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, वन विभाग सहित राज्य अभियांत्रिकी, कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आईटीआई और आर्थिक-सांख्यिकी विभाग भर्ती, आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तिथियां शामिल हैं। आयोग परीक्षाओं के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करेगा।
मई में होंगी यह परीक्षाएं
आयोजना विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा और नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक-2018 भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मई को होगा। कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा 28 मई और महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी परीक्षा-2018 का आयोजन 29 मई को होगी। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री), सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी) परीक्षा का आयोजन 29 मई को होगा। सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथेलॉजी) परीक्षा का आयोजन 30 मई को होगा। कॉलेज शिक्षा विभाग में व्याख्याता सारंगी परीक्षा-2018 का आयोजन 29 और 30 मई को होगा। कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी) भर्ती परीक्षा-2018 का आयोजन 31 मई को होगा।
आरएएस मुख्य परीक्षा 25-26 जून को
राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 25 और 26 जून को होगा। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीती 5 अगस्त को हुआ था। प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवाओं के करीब 1017 पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है। इसमें करीब 22 हजार 86 5अभ्यर्थी शामिल होंगे। मालूम हो कि हाल में हाईकोर्ट ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम दोबारा जारी करने के आदेश दिए हैं।
Published on:
9 May 2019, 8:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.