30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन रैली से पहले सुरक्षा व्यवस्था की होगी जांच

पहले सुरक्षा के प्रति होंगे संतुष्ट,फिर वाहन रैली की देंगे अनुमति, हादसे रोकने की दिशा में प्रशासन की कवायद,जिला कलक्टर ने आदेश जारी किए, नवरात्र पर्व पर भी धार्मिक आयोजन की रहती है धूम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 25 Sep 2019, 6:10 AM IST

security-system-will-be-investigated-before-vehicle-rally

अजमेर में अग्रसेन जयंती पर निकाली गई वाहन रैली,अजमेर में अग्रसेन जयंती पर निकाली गई वाहन रैली

अजमेर. सरकार व प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागता है। यदि पहले ही सतर्क रहा जाए तो हादसे ही नहीं होंगे। बाड़मेर में कार रैली (raiiy) के दौरान दुर्घटना में तीन जनों की मौत के बाद अजमेर में जिला प्रशासन सावचेत हो गया। अब जिले में किसी भी तरह की वाहन रैली (raiiy) की अनुमति देने से पहले सुरक्षा व्यवस्था

( Security system )की जांच की जाएगी। इससे संतुष्ट होने के बाद ही कोई भी संस्था व संगठन वाहन रैली निकाल सकेंगे। ]

अजमेर जिला कलक्टर ने मंगलवार को सभी विभागों को जिले में विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाली वाहन रैली/ कार रेसिंग तथा जन समूह एकत्र होने के दौरान सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलक्टर के अनुसार वाहन रैलियों/रेसिंग में चार पहिया व दुपहिया वाहनों का उपयोग किया जाता है।

इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृति कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति देने से पूर्व सभी विभागों से जांच करवाई जाए। इसमें मार्ग की सुगमता, विद्युत लाइन, विकट मोड़,चौराहा,धार्मिक स्थल या अन्य की वजह से परेशानी तो नहीं होगी। इसके लिए आयोजकों से अंडरटेकिंग ली जाएगी। प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों को मौका मुआयना भी करना होगा। इसके बाद ही वाहन रैली की अनुमति दी जाए।

मंदिरों पर विशेष सुरक्षा के निर्देश

नवरात्रि पर्व को लेकर जिलेभर के मंदिरों में होने वाले धार्मिक आयोजनों, विशेष मेला, रात्रि जागरण व गरबा रास के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था (Security system )के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरविन्द कुमार सेंगवा ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर के अनुसार अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जिले के अन्य धार्मिक स्थान जहां पर गरबा कार्यक्रम/ रात्रि जागरण आयोजित होते हैं। वहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराया जाए।

शहर में चामुंडा माता मंदिर, फायसागर रोड, अम्बे माता मंदिर, मेंहदी खोला माता मंदिर आदि जगह पर नवरात्रि के दौरान अधिक भीड़ होती है। कई जगह गरबा रास का भी आयोजन किया जाता है। साथ में दशहरा महोत्सव,रामलीला व अन्य धार्मिक आयोजन भी होते हैं।