2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सगाई के बाद किया ये घिनौना काम, शर्मनाक क्लिपिंग बनाकर किया ब्लैकमेल

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
shamefull vedio and snaps

shamefull vedio and snaps

अजमेर.

युवती को शादी का झांसा देकर सगाई रचाकर देहशोषण व अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ रामगंज थाना पुलिस ने युवती से दुराचार व सूचना प्रौद्योगिकी संशोदन अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया है।

पीडि़ता ने बताया कि छह माह पहले टोंक पायगा निवासी रामसिंह उर्फ बिट्टू से सोशल मीडिया ग्रुप पर पहचान हुई। आरोपित ने उसको कॉल कर बात की तो उनमें दोस्ती हो गई। आरोपित ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। आरोपित ने 12 जून 2018 को उससे सगाई कर ली।

इसके बाद आरोपित उससे मिलने अजमेर आता रहा। आरोपित 21 जुलाई को उसे घर से अपने साथ घुमाने लेकर गया। वह उसको मदार गेट स्थित एक होटल ले गया। आरोपित ने शादी करने की बात कहते हुए उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपित देहशोषण करता रहा।

इस दरिम्यान उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। आरोपित एक अक्टूबर को अजमेर आया तो वह उसे फिर बाजार ले गया, लेकिन रास्ते में अपने दोस्तों को बुला लिया।

होटल में दोस्तों से मिलवाते हुए उसके साथ जाने की बात कही। उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके घर जाने पर आरोपित ने उसे सोशल मीडिया के जरिए अश्लील वीडियो भेज दिए।

आरोपित ने उससे शादी करने से इनकार करते हुए बदनाम करने की धमकी। पीडि़ता ने परिजन को जानकारी दी तो उन्होंने पारिवारिक स्तर पर मामले को निपटाना चाहा, लेकिन आरोपित ने उसके अश्लील वीडियो वायरल कर दी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।