29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Student Union Election: खर्च सीमा 5 हजार, फिर भी खर्चा इतना जबरदस्त

कार-जीप, बाइक्स में पेट्रोल-डीजल फूंकने, पोस्टर-पेम्पलेट के अलावा दिन-रात राम रसोड़े चल रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और संस्थाएं आंखें मूंदकर तमाशा देख रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 27 Aug 2019, 11:22 AM IST

students expances in election

students expances in election

अजमेर. कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय लिंगदोह समिति (lingdoh committee) की सिफारिशों को हल्के में ले रही हैं। चुनाव खर्च सीमा (budget ) 5 हजार रुपए है। लेकिन छात्र संगठन और प्रत्याशी ‘लाखों ’ रुपए उड़ा रहे हैं। कार-जीप, बाइक्स में पेट्रोल-डीजल फूंकने, पोस्टर-पेम्पलेट के अलावा दिन-रात राम रसोड़े चल रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस (police) और संस्थाएं आंखें मूंदकर तमाशा देख रही हैं।

राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रमजीवी दयानंद कॉलेज, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं। 8 अगस्त को छात्रसंघ की अधिसूचना जारी होने के साथ छात्र संगठन (students union) और चुनाव (chunav) लडऩे वाले नेताओं के खर्चे शुरू हो गए। यह खर्चे पार्षद, विधायक (MLA) अथवा सांसद (M.P.)चुनाव से कमतर नहीं दिख रहे हैं।

read more: Revenue Board Ajmer: 66 तहसीलदारों के 66 तहसीलदारों के तबादले

दिन-रात दौड़ रहे वाहन

छात्र संगठनों के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों और समर्थकों ने चुनाव के लिए कार, जीप, बाइक्स का इंतजाम किया है। इनमें हजारों रुपए का डीजल (diesel) और पेट्रोल (petrol) फूंका जा रहा है। छात्र वाहनों का उपयोग (cars-jeeps) रैली निकालने, घर-घर संपर्क (door to door)और अन्य कार्यों में कर रहे हैं। सभी छात्र संघ प्रत्याशियों के पास औसतन 5 से 10 चौपहिया और 25 से 50 दोपहिया वाहनों का जमावड़ा है। इनमें रोजाना करीब 5 से 8 हजार रुपए का ईंधन खप रहा है।

read more: Students Union Election: स्टूडेंट्स के अपने-अपने अंदाज, डाल रहे हैं वोट

धड़ल्ले से चल रहे राम-रसोड़े
छात्र संघ प्रत्याशियों ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में मकान-दुकान (houses and shops)अथवा खाली प्लॉट में टेंट (tent) लगाकर कार्यालय बनाया है। इनमें प्रत्याशी, कार्यकर्ता (volunteers) और आम विद्यार्थी तीन वक्त खाना (food) खा रहे हैं। खाने में दो से तीन सब्जी, दाल, चावल, रोटी अथवा पूड़ी शामिल है। इसके अलावा 24 घंटे चाय-कॉफी के खर्चे भी जारी हैं। भोजन-चाय-कॉफी पर रोजाना 5 से 10 हजार रुपए का खर्चा हो रहा है। इनमें हलवाई का खर्चा अलग है।

read more: पुष्कर में लट्ठोत्सव...ग्वाल बाल ने पानी की बौछार के बीच लठ से लूटा माखन,देखें वीडियो

लिंगदोह समिति की सिफारिश...(lingdoh committee)
-प्रत्याशी/कार्यकर्ताओं को पेम्पलेट लगाने/उड़ाने, होर्डिंग-कट आउट लगाने पर रोक
-परिसरों में इसे रोकने की जिम्मेदारी कॉलेज-यूनिवर्सिटी की
-शहर में नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई
-चुनाव खर्च सीमा 5 हजार रुपए