1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बल्ले-बल्ले! कल से गर्मियों की छुट्टियां शुरू, 2 महीने बाद इस तारीख से खुलेंगे कॉलेज-यूनिवर्सिटी

Summer Vacation: सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष के प्रवेश जून में प्रारंभ होंगे। कॉलेज में प्रवेश समितियों का गठन होगा। सभी कॉलेज में इस दौरान प्रशासनिक कामकाज चलेगा। नए शैक्षिक सत्र में कक्षाओं की शुरुआत 1 जुलाई से होगी।

less than 1 minute read
Google source verification

Holiday List: सरकारी और निजी कॉलेज सहित महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी में शैक्षिक अवकाश 1 मई से प्रारंभ होंगे। जून में प्रथम वर्ष के प्रवेश कार्य प्रारंभ होने के साथ संस्थानों के परिसरों में फिर चहल-पहल लौटेगी। सत्र 2023-24 की शुरुआत 1 जुलाई को हुई थी। शैक्षिक कलैंडर के अनुसार मंगलवार को इसका अंतिम कार्य दिवस होगा। सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी में 1 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। इस दौरान सेमेस्टर पाठ्यक्रम और विषयवार सालाना परीक्षाएं यथावत चलेंगी।

यह भी पढ़ें : Summer Vacation 2024: इस तारीख से पड़ेगी स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां, सामने आई बड़ी जानकारी

जून में शुरू होंगे प्रवेश

सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष के प्रवेश जून में प्रारंभ होंगे। कॉलेज में प्रवेश समितियों का गठन होगा। सभी कॉलेज में इस दौरान प्रशासनिक कामकाज चलेगा। नए शैक्षिक सत्र में कक्षाओं की शुरुआत 1 जुलाई से होगी।

Story Loader