
tention in dargah market
दुकान के बाहर सामान रखने और चालान वसूली को लेकर रविवार को दरगाह बाजार (Dargah bazar ajmer) में व्यापारियों और पुलिस में तीखी तकरार हो गई। व्यापारियों ने पुलिस पर बेवजह परेशान करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द उच्चाधिकारियों (police official) से मुलाकात का फैसला भी किया है।
दरगाह बाजार में कपड़े, इलेक्ट्रिॉनिक सामान, फूल और अन्य व्यापारियों की दुकान हैं। यहां तय सीमा से सामान रखने पर दरगाह थाना पुलिस (dargah police) चालान बनाती है। रविवार को भी एएसआई कानाराम जाखड़ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दो व्यापारियों (shop keepers) के सामान तयसीमा से बाहर होने पर उन्होंने दुकानदार (businessman) को बुलाया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई।
बेवजह करते हैं परेशान
कपड़ा व्यवसायी गोविंद नारायण ने पुलिसकर्मियों (police cops) पर आए दिन व्यापारियों को परेशान की बात कही। उन्होंने दुकान और बाजार के बाहर अतिक्रमण (illegal capture) के नाम पर 150 रुपए जुर्माना (penalty) वसूली और रसीद (reciept) नहीं देने का आरोप लगाया। इस पर पुलिसकर्मियों ने भी उसे शांति से बातचीत करने की हिदायत दे डाली।
ठेले वालों पर कार्रवाई नहीं
बर्तन व्यवसायी हितेश बसरानी ने बताया कि उसने तीन महीने पहले व्यापार (business) शुरू किया है। पुलिसकर्मियों ने अभद्र (misbehave) तरीके से उन्हें बुलाकर सामने अंदर रखने और जुर्माना जमा कराने की बात कही। जबकि पूरे दरगाह बाजार में ठेले (vendors) तय सीमा से बाहर खड़े रहते हैं। कई दुकानों में सामान भी इधर-उधर पड़ा रहता है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी (ajmer police) कार्रवाई नहीं करते हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ व्यापारियों ने जुर्माना रसीद (penalty reciept) नहीं देने की बात भी कही।
Published on:
15 Sept 2019 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
