30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Theft: पान की दुकान पर लगाया चूना, 1 लाख का माल पार
Play video

Theft: पान की दुकान पर लगाया चूना, 1 लाख का माल पार

चोरी का प्रयास किया। लेकिन वह नाकाम रहे। आसपास के दुकानदारों में वारदात के बाद नाराजगी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Oct 2019, 8:15 AM IST

अजमेर. शहर में चोरियां (theft cases) नहीं थम रही। अजमेर विकास प्राधिकरण के सामने स्थित पान की दुकान से चोर करीब 1 लाख रुपए का माल (goods) और नकदी (cash) ले उड़े। दुकानदार ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टोडरमल मार्ग पर राजस्व मंडल (revenue board), सीबीएसई (cbse), सार्वजनिक निर्माण विभाग, सीपीडब्ल्यूडी, करभवन और अन्य दफ्तर हैं। यहां अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) के सामने रामसुख पान भंडार दुकान है। दुकानदार अनिल ने बताया कि बीती रात चोरों (thieves) ने दुकान (shop) के ताले तोड़ दिए।

read more: 80 श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, फिर चालक ने दिखाई ऐसी चाल

चोरों ने दुकान से महंगी सिगरेट के 350 से ज्यादा पैकेट, बीडिय़ों के बंडल चुरा लिए। इसके अलावा काउंटर (counter) में रखे 5 हजार रुपए कैश (cash) भी उड़ा लिए। चोर उसकी दुकान के ताले (locks) भी साथ ले गए। नकदी के अलावा चुराए गए माल (stolen goods) की कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है।

read more: Elevated road : यहां एलिवेटेड रोड निर्माण में नहीं हो रही नियमों की पालना

पड़ौस की दुकान में भी किया प्रयास
अनिल ने बताया कि चोरों ने उसकी पड़ौस के दुकान में भी ताले तोडकऱ (breaking lock )चोरी का प्रयास किया। लेकिन वह नाकाम रहे। आसपास के दुकानदारों में वारदात के बाद नाराजगी है।

read more: Road Accidents : जान को बचाने के लिए अब पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित देखिए वीडियो

फैक्ट फाइल..
8 अगस्त-चोरों ने पुरानी मंडी में राजकमल ट्रेडर्स पर दुकान से 1 लाख रुपए नकद और लेपटॉप, फायसागर रोड पर मकान से लाखों के गहने और 4700 रुपए की चोरी।
15 सितंबर-अर्जुनलाल सेठी नगर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशन गोपाल वैष्णव के सूने मकान में10 लाख रुपए के गहने, नकदी चुराई।
16 सितंबर-दरगाह क्षेत्र में लंगरखाना गली स्थित मोहम्मद अरशद की नगीने की दुकान से 2.50 लाख रुपए के नगीने-अंगूठियों की चोरी।
28 सितंबर- पुरानीमंडी स्थित साड़ी की दुकान से चोर गल्ले में रखे 2.50 लाख रुपए लेकर चम्पत हो गया था।