29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Theft: चुराया ई-रिक्शा, बैटरी निकालकर छोड़ा लावारिस
Play video

Theft: चुराया ई-रिक्शा, बैटरी निकालकर छोड़ा लावारिस

दोस्तों के साथ तलाश करने पर रिक्शा माकड़वली रोड स्थित लोहार बस्ती में खड़ा मिला।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Oct 2019, 9:43 AM IST

अजमेर. शहर में चोरों का पगफेरा कायम है। सुभाष उद्यान पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित धोबीघाट से चोरों ने ई-रिक्शा (e-rick show) चुरा लिया। चोर ने पहले महंगी बैटरी (battery) और अन्य सामान चुराया। बाद में ई-रिक्शा को माकड़वाली रोड पर छोडकऱ रफूचक्कर हो गए।

read more: माहेश्वरी समाज करेगा प्रदेश सम्मेलन और सम्मान समारोह

पुलिस लाइंस (police lines) चौराहा निवासी राजेंद्र कुमार चौहान बैटरी संचालित ई-रिक्शा चलाते हैं। उन्होने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने सुभाष उद्यान पुराना बस स्टैंड के पीछे स्थित धोबीघाट पर ई-रिक्शा (e-rick show) खड़ा किया। यहां बैटरी चार्ज प्लग (charge plug) लगाकर वे घर चल गए। सुबह वे पहुंचे तो ई-रिक्शा गायब (theft) मिला। दोस्तों के साथ तलाश करने पर रिक्शा माकड़वली रोड स्थित लोहार बस्ती में खड़ा मिला। रिक्शे से बैटरी (battery) और कंट्रोलर (controller) गायब मिला। उन्होंने दोनों की कीमत करीब 30 हजार बताई है।

read more: Change: घटते अवसर और पैकेज, मैनेजमेंट कोर्स से दूर हो रहे युवा

दो थानों के लगाए चक्कर
राजेंद्र ने क्रिश्चयनगंज थाना पहुंचकर कर शिकायत देनी चाही तो मामला कोतवाली थाने (kotwali thana) का बताकर उसे वहां भेज दिया गया। कोतवाली थाने में भी उसकी शिकायत दर्ज हुई। लेकिन जब उसने ई-रिक्शा मिलने की सूचना थाने दी, वहां से कोई पुलिसकर्मी (police cops) मौके पर नहीं पहुंचा। राजेंद्र अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शे को घसीटते हुए घर लेकर पहुंचा।

read more: स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप में हंगामा

फैक्ट फाइल
15 सितंबर-अर्जुनलाल सेठी नगर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशन गोपाल वैष्णव के सूने मकान में10 लाख रुपए के गहने, नकदी चुराई।
16 सितंबर-दरगाह क्षेत्र में लंगरखाना गली स्थित मोहम्मद अरशद की नगीने की दुकान से 2.50 लाख रुपए के नगीने-अंगूठियों की चोरी।
28 सितंबर-पुरानीमंडी स्थित साड़ी की दुकान स गल्ले में रखे 2.50 लाख रुपए की हुई चोरी।
5 अक्टूबर-भगवानगंज इलाके में गौरीशंकर के निर्माणाधीन मकान से चोर गैस सिलेंडर, बिजली फिटिंग सहित 1.50 लाख रुपए का सामान ले उड़े।