29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर शहर में मार्ग परिवर्तन का जिनको पता नहीं था वे यातायात जाम फंसे रहे

कचहरी रोड पर तिपहिया व चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद होने से बिगड़ी व्यवस्था, यातायात पुलिस के जवानों को करने पड़ी खासी मशक्कत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 27 Sep 2019, 7:17 AM IST

Traffic jam in Ajmer, driver upset

अजमेर में बुधवार को यातायात मार्ग परिवर्तन की जानकारी नहीं होने से जाम में फंसे वाहन।,अजमेर में बुधवार को यातायात मार्ग परिवर्तन की जानकारी नहीं होने से जाम में फंसे वाहन।

अजमेर. जिला मुख्यालय पर इन दिनों एलिवेटेड रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में व्यस्ततम मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को लेकर मार्ग परिवर्तन करना जरूरी है। इसी को लेकर गुरुवार को कचहरी रोड पर तिपहिया व चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी।

शहर यातायात पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की थी,लेकिन जिन वाहन चालकों को इसका पता नहीं था वे यातायात जाम में फंस गए। इसके चलते गांधी भवन चौराहा, इंडिया मोटर सर्किल और नगर निगम के सामने दिनभर यातायात जाम के हालात बने रहे।

ऐसे में यहां यातायात पुलिसकर्मियों (traffic polic) को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शहर यातायात पुलिस ने कई जवानों को तैनात भी किया,लेकिन सडक़ पर मलबा व निर्माण सामग्री पड़ी होने से यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। गांधी भवन, इंडिया मोटर सर्किल व नगर निगम के बाहर वाहनों के शोरगुल,बेतरतीब वाहनों की पार्किंग व उमस भरे माहौल से लोग काफी परेशान रहे।

यातायात निरीक्षक सुनिता गुर्जर बिगड़े हालात को संभालने में जुटी रही। हालात तो तब अधिक बिगड़ी जब विद्यालयों की छुट्टी हुई। स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसे गए। हालांकि दोपहर बाद स्टेशन रोड पर आने वाले वाहनों को यातायात पुलिस ने डायवर्ट कर दिया।

ऐसी हो व्यवस्था तो सुधरे हालात

- ब्यावर रोड, नसीराबाद रोड से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, वैशालीनगर, पुष्कर, दरगाह आने वाले वाहनों को श्रीनगर रोड, राजा साइकिल चौराहा, सीआरपीएफ ब्रिज, केन्द्रीय बस स्टैंड से गुजारा जाए।

- स्टेशन रोड पर सिर्फ तिपहिया व छोटे चापहिया वाहन का प्रवेश दिया जाए।

- तोपदड़ा शिक्षा संकुल के पीछे लगे बैरियर हटाएं। क्षेत्रवासियों के वाहनों से आवाजाही हो सकेगी। तोपदड़ा फाटक से सिर्फ दुपहिया वाहन प्रवेश रहे।

- माल रोड को चौपहिया व तिपहिया वाहनों की वैकल्पिक आवाजाही के लिए खोला जाए। रेलवे बिसिट के सामने लगे बेरियर हटाया जाए।

- पुरानी आरपीएससी के सामने से कचहरी रोड पर जाने वाले वाहनों को जयपुर रोड, आगरा गेट मार्ग पर डायवर्ट किया जाए।

- इंडिया मोटर सर्किल से गुजराती स्कूल, पुरानी आरपीएससी की तरफ वन-वे व्यवस्था हो।

-पीआर मार्ग व नगर निगम के सामने यातायात दबाव कम करने के लिए आगरा गेट पर बने डायवर्जन