पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अजमेर. तीन माह पहले एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीडि़ता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दी कि 3 माह पहले पड़ोस में रहने वाले शैतान सिंह ने उसे मिलने के लिए बुलाया।