इन लड़कियों को उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, मुंबई व दिल्ली ही नहीं, विदेश तक भेजा जा रहा है और गुलाम के रूप में उनका शोषण हो रहा है। आयोग को दो ऐसे मामले ध्यान में आए, जिनमें 6 और 8 लाख में लड़कियां बेची गई। भीलवाडा के एक मामले में 12 साल की बेटी बेचने पर भी कर्ज नहीं चुका तो उसकी सभी पांच बेटियां गुलाम बन गईं, जबकि दूसरे मामले में पीड़ित की बेटी को तीन बार बेचा और वह चार बार गर्भवती हो गई।