24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AMU में छात्रों ने लगाए ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे, SP ने कॉलेज से कहा- कार्रवाई कीजिए

गणतंत्र दिवस के मौके पर AMU में जैसे ही VC ने झंडा फहराया वहां कुछ छात्र 'अल्लाहू अकबर' के नारे लगाने लगे। अलीगढ़ के SP सिटी ने कॉलेज को कार्रवाई के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 27 Jan 2023, 3:26 PM IST

coverpic.jpg

AMU यानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का कार्यक्रम था। इसमें NCC के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने झंडा फहराया। झंड़ा फहराने के बाद NCC यानी नेशनल कैडेट कोर के छात्रों ने ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा दिए।

एनसीसी छात्रों के 26 जनवरी के कार्यक्रम में धार्मिक नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। पुलिस ने भी वीडियो पर संज्ञान लिया है।

देश में नफरत फैलाने का काम हो रहा है
यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर वसीम अली ने कहा है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

AMU के पूर्व छात्र डॉक्टर नितेश शर्मा ने कहा कि AMU जो नारे लगे है। वह जंग के नारे हैं। यह नारे उन छात्रों की सोच को दिखाते हैं। यह छात्र इस तरीके के नारे लगवा कर क्या संदेश देना चाह रहे हैं। एक और पूरा देश भारत के संविधान को नमन कर रहा है। ऐसे में इस तरीके के नारे लगाकर भारत में नफरत पैदा करना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रोन से खेतों में छिड़का जाएगा खाद और पेस्टीसाइड, BHU ने किसानों के साथ शुरू किया ट्रायल

AMU को दिए कार्रवाई के निर्देश
अलीगढ़ के SP सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया, “AMU के वायरल वीडियो में NCC के छात्र गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के दौरान “अल्लाह हू अकबर” नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हमने वीडियो वायरल होने के बाद का AMU को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।"