सबसे बड़े सवाल ये हैं- मन्नान बशीर वानी को आतंकवादी बनने के लिए किसने उकसाया? उसके साथ कौन सम्पर्क में था? क्या हिजबुल मुजाहिदीन के स्लीपिंग मॉड्यूल्स अलीगढ़ में सक्रिय हैं? ऐसा तो नहीं है कि कुछ और छात्र मन्नान की राह पर जाने के लिए अग्रसर हों? मन्नान से कौन-कौन मिलने आता था? सुरक्षा एजेंसियों को इन सवालों के जवाब मिलेंगे तो पता चलेगा कि मन्नान ने बंदूक क्यों थाम ली। इसके लिए यह देखा जा रहा है कि मन्नान के संपर्क में लगातार कौन रहा। सीसीटीवी के मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि मन्नान से कौन-कौन मिलने आया करता था। मेल आईडी, फेसबुक, ट्विटर खाते की जांच की जा रही है।