31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने किया विश्वविद्यालय का निरीक्षण, कहा- शिक्षा और रोजगार का मिलेगा अवसर

सीएम योगी ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद बताया कि अलीगढ़ मंडल से जुड़े हुए, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जिले में करीब 400 महाविद्यालय हैं अब सभी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय संबंध होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Sep 2021, 5:11 PM IST

cm_yogi_press_confrence.jpg

अलीगढ़. सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को अलीगढ़ के लोधा पहुंचकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय मॉडल का निरीक्षण किया। 14 सितंबर को पीएम मोदी कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी

शिक्षा और रोजगार का मिलेगा अवसर- सीएम योगी

सीएम योगी ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकार वार्ता कर बताया कि अलीगढ़ मंडल से जुड़े हुए, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा जिले में करीब 400 महाविद्यालय हैं अब सभी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय संबंध होंगे। आने वाले दिनों राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ मंडल के विकास का धुरी बनेगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के कर कमलों से 2018 में जो डिफेंस कॉरिडोर यूपी को दिया था। जिसके लिए अलीगढ़ में लगभग 200 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। अलीगढ़ अब तक तालों के लिए दुनिया भर में मशहूर है, इसको अब एक नया मंच मिलेगा आगे बढ़ने के लिए। अलीगढ़ के युवाओं के शिक्षा और रोजगार का अवसर मिलेगा।

पीएम करेंगे 14 सितंबर को शिलान्यास

14 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यूपी की योगी सरकार इन तैयारियों में कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसीलिए कार्यक्रम स्थल जाकर सीएम योगी आदित्यानाथ ने जायजा लिया। मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री/गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश ने अफसरों के साथ कार्यक्रम स्थल व डिफेंस कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Viral Fever In UP: डेंगू और वायरल फीवर के तेजी से बढ़ रहे मरीज, प्रशासन में हड़कंप