11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काजी ने पूछा निकाह कुबूल है ? दुल्हन के जवाब से पहले पुलिस लेकर आई प्रेमिका

बुलंदशहर का डॉक्टर अलीगढ़ में कर रहा था शादी निकाह से पहले ही दूल्हे को जाना पड़ा पुलिस थाने

2 min read
Google source verification
निकाह

निकाह

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

अलीगढ़ ( Aligarh latest news ) शमशाद मार्केट स्थित एक होटल में डॉक्टर का निकाह पढ़ाया जा रहा था। काजी ने जैसे ही पूछा निकाह कबूल है ? जवाब आने से पहले ही डॉक्टर की कथित प्रेमिका पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। मामला उलझ गया और निकाह कबूल है या नहीं इसका जवाब मिलने से पहले ही डॉक्टर को पुलिस थाने जाना पड़ गया। देर शाम तक इस मामले को लेकर हंगामा चलता रहा। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: किसानाें के साथ खड़ी हुई भीम आर्मी, चंद्रशेखर ने कहा दिल्ली जा रहे किसानाें की मदद करें युवा

दरअसल बुलंदशहर ( bulandshar ) में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर की अलीगढ़ में शादी थी। शुक्रवार को अलीगढ़ के ही एक होटल में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच यहां डॉक्टर की कथित प्रेमिका पुलिस को लेकर पहुंच गई और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया। यह देखकर सभी बाराती हैरान रह गए। लड़की ने कहा कि दूल्हा और वह पिछले तीन वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इतना ही नहीं लड़की ने यह भी कहा कि पिछले तीन साल से वह खुद डॉक्टर का और उनके नर्सिंग होम का खर्च उठा रही है और करीब तीन लाख रुपये खर्च कर चुकी है। आराेप लगाया कि, डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर उसका उत्पीड़न किया है और अब बिना बताए अलीगढ़ में आकर शादी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: चुनावी तैयारी : भाजपा ने प्रदेश में बनाए दो सहसंगठन मंत्री, एक को मेरठ दूसरे को वाराणसी का प्रभार

जब कार्यक्रम में आए मेहमानों ने यह बात सुनी तो वह भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस दूल्हे को पुलिस थाने ले गई। जब दूल्हे की पोल खुली तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को पीटने का भी प्रयास किया लेकिन इससे पहले ही पुलिस दूल्हे को बचाकर थाने ले गई। इस मामले में सपा नेता अज्जू समेत कई अन्य लोग भी पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर पूरी बात बताई थी और पीड़िता की तहरीर के आधार पर ही अब पुलिस ने शादी रुकवा ही है दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग