शादी समारोह के बीच दूल्हे पक्ष ने पहले तो चांदनी और उसके परिजनों से मारपीट का प्रयास किया। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो दूल्हे तसलीम ने शादी के मंडप पर ही पहली पत्नी चांदनी को तलाक दे दिया। क्वार्सी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन तलाक की धाराओं के तहत दूल्हे तसलीम, भाई आरिफ, बहनोई गफ्फार और मुस्ताक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर छोटेलाल के अनुसार, आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।